Advertisement

LPG Cylinder Price: सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए दाम

Commercial Gas Cylinder Price: जून महीने से अब तक 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹610 सस्ता हो चुका है.

LPG Cylinder Price: सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए दाम

सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों के लिए गुड न्यूज है. तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹115.50 की कटौती की है. यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. इस साल जून के महीने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में सातवीं बार कटौती की गई है. कुल मिलाकर जून महीने से अबतक 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹610 सस्ता हो चुका है.

आज से लागू हुई कटौती के बाद देश की राजधानी नई दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹1,744 होगी. यह सिलेंडर कल तक ₹1,859 रुपये में उपलब्ध था. कोलकाता में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर  ₹1959.00 के बजाय ₹1,846 में उपलब्ध होगा. मुंबई में इसकी कीमत ₹1,811.50 के बजाय ₹1,696 होगी और चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर ₹2,009.50 के बजाय आज से ₹1,893 में मिलेगा.

पढ़ें- LPG Cylinder Price: ऐसे प्राप्त कर सकते हैं 300 रुपये सस्ता गैस सिलेंडर! ये रही पूरी डिटेल

1 अक्टूबर को भी कम हुए थे दाम
आज से पहले 1 अक्टूबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम हुए थे. तब सूत्रों ने बताया था कि कटौती की मुख्य वजह घरेली एलपीजी गैस सिलेंडर घरेलू रसोई गैस की दरें लागत से काफी कम थीं और अब अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के साथ, वे ब्रेक ईवन पर हैं. दूसरी तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम को काफी हद तक लागत के साथ जोड़ दिया गया है और इसलिए वे अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि और गिरावट के साथ कम और ज्यादा होती हैं.

पढ़ें- लाखों परिवारों को मिलेगा साल में तीन बार Free LPG Cylinder, जानें किन्हें मिलेगा इसका लाभ

अभी कम नहीं होंगे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
भले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें कम हुई हैं लेकिन अभी घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी रहेंगी. 6 जुलाई को 14.2 किलोग्राम वजन वाले घरेलू तरल पेट्रोलियम गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 19 मई 2022 को बदलाव किया गया था. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, घरेलू गैस वर्तमान में ₹1,053 प्रति यूनिट है. इसके अलावा, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर क्रमशः ₹1,079, ₹1,052.5, और ₹1,068.5 पर बिक रहा है.

पढ़ें- फ्री में मिल रहा LPG गैस सिलेंडर, ऐसे करें अप्लाई

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement