बिजनेस
Business Success Story: सिर्फ 200 रुपये से अपना कारोबार शुरू किया था और आज उसे 1100 करोड़ तक पहुंचा दिया है और ये सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहा. बल्कि ये ग्लोबल प्रोडक्ट बनकर उबर रहा है.
बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इस बिहारी शख्स ने वो कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े अनुभवी शख्स भी नहीं कर सकते हैं. सिर्फ 200 रुपये से अपना कारोबार शुरू किया था और आज उसे 1100 करोड़ तक पहुंचा दिया है और ये सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहा. बल्कि ये ग्लोबल प्रोडक्ट बनकर उबर रहा है. आज हम उस शख्स की कहानी बताने वाले हैं, जिसके पास खोने को कुछ नहीं था और आज करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है. इस कहानी से आप भी सीख ले सकते हैं.
यूट्यूब चैनल Josh Talks Bihar के अनुसार, बिहार के पूर्वी चंपारण के एक छोटे से गांव के रहने वाले रिपु रमन ने सिर्फ 15 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. रमन अपने पिता की छोटी से दुकान पर काम करते थे. 1991 में मैट्रिक की पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी बड़े शहर जाने के बजाय उन्होंने एक साहसी फैसला लिया और वापस अपने गांव लौट आए थे. उन्होंने बिहार में अपने गांव से ही अपना बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया था.
कब शुरू किया अपना बिजनेस?
रिपु रमन की शुरुआत सिर्फ 200 रुपये से हुई थी. साल 2010 में रिपु एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की नींव रखी थी. उसके बाद साल 2012 में उन्होंने अपना पहला राइस मिल शुरू किया. खुले चावलों से लेकर ब्रांडेड पैक्ड प्रोडक्ट बनाए. हालांकि, उनके के लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. उन्हें इस दौरान काफी संघर्ष करना पड़ा और उनके सामने कई चुनौतियां भी आईं. लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी.
कंपनी शुरू करने के बाद रिपु रमन को फंडिंग की कमी खली, जिसके लिए उन्होंने बैंकों के गेट खटखटाए. आज उनकी कंपनी स्थानीय से लेकर बड़े बाज़ारों तक, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत कर चुकी है. उन्होंने सप्लाई चेन पर कंट्रोल के लिए एक मजबूत किसान नेटवर्क बनाया और मौकों की पहचान करने के लिए मार्केट रिसर्च और एक्सपोजर का इस्तेमाल भी किया. अस्वीकृति और चुनौतियों को बिजनेस ग्रोथ की रणनीतियों में बदलाव किया.
लोगों को दी कारोबार की टिप्स
रिपु रमन ने यूट्यूब चैनल Josh Talks Bihar पर लोगों को कारोबार की टिप्स भी दी है. उन्होंने कहा कि बिजनेस करने के लिए आप लोगों को अपने साथ जोड़िए, जो आपकी तरह कुछ बड़ा करना चाहते हैं. आप कभी भी लोगों को अपना वर्कर या कर्मचारी न समझिए. उनको समझना होगा कि वो आपके परिवार के लोग हैं. कारोबार के लिए सेल्स, डेस्टिब्यूशन और ब्रांडिंग ये तीनों चीजे सबसे जरूरी हैं. क्यों जो दिखता है, वही बिकता है. इसलिए आपको रिस्क लेना चाहिए. क्योंकि रिस्क लेंगे, तभी गेन करेंगे और अपना अगले 10 साल तक विजन साफ करिए और कभी भी असफलता से हारना नहीं है, वो मुझे भी मिली और आपको भी मिलेगी, लेकिन इससे कभी भी हारना नहीं है.
आज बनाया करोड़ों का साम्राज्य
रिपु रमन ने सिर्फ 200 रुपये से अपना सफर स्टार्ट किया था. लेकिन आज उनकी कंपनी का सालाना रेवेन्यू 1100 करोड़ रुपये पहुंच गया है. रिपु ने सिर्फ अपना नहीं बल्कि पूरे बिहार का नाम रौशन किया है. रिपु ने बताया कि इस कारोबार के लिए कई बार उन्हें असफलता हाथ लगी. लेकिन कभी भी उन्होंने हार नहीं मानी और आज करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से