बिजनेस
हरियाणा के एक शक्स ने ये करके दिखाया है. उन्होंने कई नौकरियां की और उन्हें सिर्फ 2500 रुपये मिला करते थे. लेकिन कभी भी उन्होंने हार नहीं मानी है और हमेशा अपनी भूख और जिद को अपने अंदर जिंदा रखा.
इंसान की जिद और भूख ही उसे कामयाब बनाती है. अगर आपके अंदर कुछ करने की जिद और भूख है, तो आपको सफलता हर हाल में मिलेगी. हरियाणा के एक शक्स ने ये करके दिखाया है. उन्होंने कई नौकरियां की और उन्हें सिर्फ 2500 रुपये मिला करते थे. लेकिन कभी भी उन्होंने हार नहीं मानी है और हमेशा अपनी भूख और जिद को अपने अंदर जिंदा रखा. इसी आज उन्होंने करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है, जिसकी शुरुआत उधार के 5000 रुपये से हुई थी. इस कहानी से आप भी सीख ले सकते हैं.
कच्चा घर और संघर्ष में बीता बचपन
यूट्यूब चैनल Josh Talks के अनुसार, हरियाणा के एक छोटे से गांव के रहने वाले मनोज ढांडा का मिट्टी का कच्चा घर था, जहां उनका बचनप काफी संघर्ष से बीता है. उनकी फैमिली की आर्थिक स्थिति कमजोर थी. बचपन में मनोज के पास एक या दो जोड़ी ही कपड़े हुआ करते थे. मनोज ने Josh Talks पर बात करते हुए बताया है कि उनका बचपन गरीबी और संघर्ष में गुजरा है. मनोज ने कक्षा 10 तक पढ़ाई की है. हालांकि, वो 10वीं क्लास में फेल हो गए थे. उनके अंदर जानना था कि इलेक्ट्रॉनिक्स की चीजें कैसे काम करती हैं. हालांकि, उन्हें पहली बार कंप्यूटर देखा, तो उन्हें मंजिल मिल गई. उसके बाद उन्होंने दिन के 18-18 घंटे कंप्यूटर लैब बिताए और उसकी बारिकियां सीखीं.
5000 उधार लेकर शुरू किया बिजनेस
मनोज से अपना बिजनेस का प्लान बनाया. उसके लिए 5000 रुपये उधार लिए और एक पुराना कंप्यूटर खरीदा. हालांकि, उन्हें अपनी वेबसाइट को होस्ट करने के दौरान उन्हें कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा. उसके बाद उन्होंने साल 2018 में क्लाउड प्लेटफॉर्म लॉन्च MicroHost नाम से कंपनी की नींव रखी. हालांकि, उसके 4 साल बाद उन्होंने अपनी कंपनी का नाम बदलकर 'उठो' (Utho) रख दिया था. वहीं, लॉन्चिंग के सिर्फ दो घंटे के अंदर ही 700 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो गए और इंफ्रास्ट्रक्चर सोल्ड आउट हो गया था.
आज बनाया करोड़ों का साम्राज्य
मनोज ने अपनी जिद और भूख से एक बड़े बिजनेसमैन बने हैं. Josh Talks पर उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी आज 700 करोड़ की वैल्यूएशन तक पहुंच चुकी है. हालांकि, मनोज अपनी मेहनत और संघर्ष से दुनिया को बता दिया है कि बस इंसान में कुछ करने की भूख होनी चाहिए. हालांकि, उनकी इस कहानी से आप भी सीख ले सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से