बिजनेस
DDA Scheme: अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदना चाहते है तो DDA फ्लैट्स बढ़िया स्कीम लेकर आया है. इस स्कीम के तहत आपको 10 लाख की कीमत वाले फ्लैट्स मिलने वाले हैं.
DDA Scheme: अगर आप भी दिल्ली में अपना खुद का घर लेना चाहते है तो दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए इस साल सभी वर्गों को ध्यान में रखकर एक खास हाउसिंग स्कीम लेकर आया है. इस स्कीम के जरिए आप भी अब राजधानी में अपने सपनों का आशियाना खरीद सकते हैं. अपना घर आवास योजना 2025 के तहत गरीब वर्ग से लेकर उच्च वर्ग के लिए फ्लैट्स उपलब्ध हैं. इस स्कीम में एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी कैटेगरी के साथ ही ईडब्लूएस कैटेगरी में भी सैकड़ों फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.
क्या है ये स्कीम
डीडीए ने 20 मई, 2025 को ये स्कीम शुरू की थी. जो 26 अगस्त को बंद हो जाएगी. इस स्कीम के तहत दिल्ली जैसी जगह पर आप अब 10 लाख रुपये में खरीद सकते हैं. फ्लैट की जरूरी डिटेल्स बताने जा रहे हैं. दिल्ली में 10 लाख रुपये में केवल ईडब्लूएस यानी की आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के लिए है. ये सभी फ्लैट दिल्ली के नरेला पॉकेट 4 सेक्टर A1-A4, नरेला पॉकेट 14 सेक्टर A1-A4, नरेला पॉकेट 3 सेक्टर G2, नरेला पॉकेट 4 सेक्टर G2, नरेला पॉकेट 5 सेक्टर G2, नरेला पॉकेट 6 सेक्टर G2, नरेला पॉकेट 3 सेक्टर G7 और नरेला पॉकेट 7 सेक्टर G7 में उपलब्ध हैं.
ये भी पढ़ें-J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
लिस्ट में कुल 694 फ्लैट्स
इस लिस्ट में कुल 694 फ्लैट्स हैं. इन फ्लैट्स पर अपना घर योजन के तहत 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. छूट के बाद, ईडब्लूएस कैटेगरी में फ्लैट की शुरुआती कीमत 10.00 लाख रुपये से लेकर 27.90 लाख रुपये तक है. EWS कैटेगरी में लिस्ट फ्लैट्स का साइज 34.6 वर्ग मीटर से लेकर 62 वर्ग मीटर है. ये भी जानना जरूरी है कि ईडब्लूएस की कैटागिरी में वे लोग आते हैं जिनकी सालाना आय 10 लाख रुपये से कम होती हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.