Advertisement

Budget 2024 for Bihar:बिहार के लिए केंद्र ने खोला खजाना, एक्सप्रेस-वे से लेकर मेडिकल कॉलेज तक

Budget 2024 for Bihar: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बिहार में अब सड़क, बिजली और रेलमार्ग के साथ साथ एयरपोर्ट, पावर प्रोजेक्ट का जाल बिछाया जाएगा. बिहार में सड़क प्रोजेक्ट के लिए 26 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान किया वहीं पावर प्लांट के लिए 21 हजार करोड़ का भी ऐलान हुआ है.

Latest News
Budget 2024 for Bihar:बिहार के लिए केंद्र ने खोला खजाना, एक्सप्रेस-वे से लेकर मेडिकल कॉलेज तक
Add DNA as a Preferred Source

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 7 वां बजट पेश करते हुए बिहार के लिए पिटारा खोल दिया है. भले ही केंद्र ने बिहार को स्पेशल स्टेटस का दर्जा नहीं दिया हो लेकिन सड़क से लेकर एयरपोर्ट तक, पावर प्लांट से लेकर मंदिर, शिक्षा तक के लिए खजाना खोल दिया है. 

वित्त मंत्री ने बताया कि बिहार में अब सड़क, बिजली और रेलमार्ग के साथ साथ एयरपोर्ट, पावर प्रोजेक्ट का जाल बिछाया जाएगा.  बिहार में सड़क प्रोजेक्ट के लिए 26 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान किया वहीं पावर प्लांट के लिए  21 हजार करोड़ का भी ऐलान हुआ है. 

निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान बताया कि बिहार में नए मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट बनाए जाएंगे. इसी के साथ वैशाली-बोधगया एक्सप्रेस-वे को भी मंजूरी मिल गई है.  

निर्मला सीतारमण ने बताया कि पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को मंजूरी दे दी गई है.  बिहार के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट भी स्थापित किया जाएगा.  इसी के साथ केंद्र सरकार गंगा पर दो नए ब्रिज भी बनाएगी.  

पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए पूर्वोदय योजना की घोषणा की  पूर्वोदय स्कीम में बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश को शामिल किया है. 
सीतारमण ने इस दौरान अंतरिम बजट  का उल्लेख किया और कहा हमें 4 अलग-अलग जातियों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है.


यह भी पढ़ें: Union Budget 2024 Live Updates: किसानों और युवाओं के रोजगार पर फोकस, कौशल विकास के लिए 2 लाख करोड़ खर्च करेगी सरकार



बिहार में महाबोधि और विष्णुपद कॉरिडोर का होगा विकास
बिहार पर केंद्र सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यटन हमेशा से हमारी सभ्यता का हिस्सा रहा है. भारत को ग्लोबल बनाने के लिए इन  प्रयासों से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और कई क्षेत्रों में भी अवसर खुलेंगे.

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि मैं प्रस्ताव करती हूं कि गया में विष्णुपथ मंदिर और बोधगया में महाबोधि मंदिर का आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है. हम उन्हें विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए सफल काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर वहां कॉरिडोर विकसित करेंगे.

वहीं उन्होंने आगे कहा कि बिहार में राजगीर और नालंदा के लिए एक बड़े स्तर पर विकास पहल की जाएगी. यही नहीं सीतारमण ने ओडिशा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, जिसमें प्राकृतिक सुंदरता, मंदिर, शिल्पकला, प्राकृतिक परिदृश्य, वन्यजीव अभयारण्य और प्राचीन समुद्र तट के लिए विशेष परियोजना लाई जाएंगी.


यह भी पढ़ें: Income Tax Slab Changes: पिछले साल के मुकाबले कितना बदला टैक्स स्लैब, पढ़ें पूरी डिटेल्स


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement