Advertisement

Budget 2024: महिलाओं को दिए जाएंगे 3 करोड़ घर, MSME की मदद के लिए ये बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने बजट पेश किया. इस बजट में महिलाओं के विकास और सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है. इसके साथ ही MSME की मदद के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं.

Latest News
Budget 2024: महिलाओं को दिए जाएंगे 3 करोड़ घर, MSME की मदद के लिए ये बड़ा ऐलान
Add DNA as a Preferred Source

वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है. लगातार सातवीं बार आज वित्त मंत्री ने बजट पेश किया है. इस बजट में महिलाओं को केंद्र से बड़ी सौगात मिली है. बता दें कि महिलाओं को PM आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए मकान देने का ऐलान किया गया है. साथ ही MSME की मदद के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं. 

महिलाओं के लिए केंद्र की सौगात 
बता दें कि बजट में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ तय किए है, वहीं, ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 2.66 लाख करोड़ की मंजूरी दूी गई है. इसके साथ ही महिलाओं को PM आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए मकान देने का ऐलान किया गया है. बता दें कि कामगारों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास करने का ऐलान किया गया है और कामकाजी महिला कालेज और शिशु संस्थानों की स्थापना की जाएगी. महिलाओं को नौकरी का मौका देने की बात भी कही गई है. 


ये भी पढ़ें-Income Tax Slab Changes: पिछले साल के मुकाबले कितना बदला टैक्स स्लैब, पढ़ें पूरी डिटेल्स


बिना गिरवी रखे मिलेगा लोन 
बजट में MSME की मदद के लिए फाइनेंसिंग और रेगुलेटरी बदलाव का ऐलान किया गया है. MSME के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम का ऐलान किया गया है जिसमें बिना गिरवी रखे आपको लोन मिल सकता है. इसके तहत MSME गारंटी स्कीम से 100 करोड़ तक के लोन दिए जाएंगे. PSU बैंक आंतरिक स्तर पर आकलन के बाद MSME को लोन देंगे. MUDRA लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है. MSME की मदद के लिए SIDBI की शाखाएं भी बढ़ाई जाएंगी. सरकार एमएसएमई खरीदारों के लिए टीआरईडीएस मंच पर अनिवार्य रूप से जुड़ने के लिए कारोबार की सीमा को 500 करोड़ रुपये से घटाकर 250 करोड़ रुपये कर दिया जाएगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement