Advertisement

Gold Price में देखने को मिली तीन महीनों की सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी धड़ाम 

MCX पर Gold 700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट के साथ 51,329 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो लगभग 3 महीनों में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट है

Gold Price में देखने को मिली तीन महीनों की सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी धड़ाम 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेशनल मार्केट में कमजोरी का रुख देखते हुए आज भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में भारी गिरावट आई. एमसीएक्स पर सोना (Gold at MCX) 1.37 फीसदी या 700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट के साथ 51,329 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो लगभग 3 महीनों में इसकी सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट है. एमसीएक्स पर चांदी (Silver Price Today) 1,500 रुपये  या 2.5 फीसदी गिरकर 59340 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, पीली धातु 0.88 फीसदी या 15 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,679.90 डॉलर प्रति औंस थी. वास्तव में फेड द्वारा अमेरिकी डॉलर में तेज बढ़ोतरी के नए सिरे से दांव लगाया गया था. डॉलर इंडेक्स 0.2 फीसदी चढ़ा, जिससे अन्य मुद्राएं रखने वाले खरीदारों के लिए सोना महंगा हो गया. हाजिर चांदी एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद 2.15 फीसदी टूटकर 19.73 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

किस तरह के देखने को मिले यूएस के आंकड़ें 
पिछले शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों आंकड़ों से पता चला है कि अमेरिकी नौकरी की वृद्धि सितंबर में मामूली रूप से धीमी हो गई, बेरोजगारी दर में गिरावट आई. व्यापारियों को मोटे तौर पर अगले महीने फेड बैठक में 75-आधार-बिंदु की वृद्धि की उम्मीद है. व्यापारी अब इस सप्ताह के अंत में होने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित करेंगे. जानकारों की मानें तो बुलियन मार्केट नेगेटिव टेरेटरी की ओर स्लिप हो गया है, क्योंकि उम्मीद से अधिक मजबूत अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़ों के बाद सोने ने 1,700 डॉलर प्रति औंस के सपोर्ट में टेस्ट किया है. यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स ने शुक्रवार को कहा कि सितंबर में लगभग 248,000 की उम्मीद के मुकाबले 263,000 नौकरियां पैदा हुईं. इसी समय, बेरोजगारी दर तेजी से गिरकर 3.5 फीसदी हो गई, जो अगस्त के 3.7 प्रतिशत पर थी. अर्थशास्त्री उम्मीद कर रहे थे कि बेरोजगारी दर अपरिवर्तित रहेगी. 

Flipkart Big Diwali Sale: जानें आईफोन 13, 11 और 12 मिनी पर क्या मिल रहा है ऑफर

कितना रह सकता है सोना और चांदी 
"अपबीट यूएस डेटा ने डॉलर इंडेक्स और यूएस बॉन्ड यील्ड को सपोर्ट किया. सोने को 1682-1670 डॉलर का सपोर्ट है, जबकि प्रतिरोध 1708-1716 डॉलर पर है. चांदी को 19.65-19.48 डॉलर सपोर्ट मिला हुआ है, जबकि प्रतिरोध 20.17-20.35 डॉलर पर है. रुपये के लिहाज से सोने को 51,620-51,440 रुपये पर सपोर्ट है, जबकि प्रतिरोध 52,210 रुपये, 52,350 रुपये पर है. चांदी को 60,050-59,340 रुपये पर सपोर्ट है, जबकि प्रतिरोध 61,280-61,610 रुपये पर है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, आक्रामक अमेरिकी मौद्रिक नीति सख्त होने के बीच, मार्च में 2,000 डॉलर के निशान से ऊपर उठने के बाद से सोने की कीमतों में 350 डॉलर से अधिक की गिरावट आई है. निवेशकों की दिलचस्पी भी कमजोर रही. दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड सपोर्टिड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स में शुक्रवार को 2.03 टन की गिरावट आई, जो सितंबर के अंत के बाद से इसका सबसे बड़ा आउटफ्लो है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement