Advertisement

Indigo की उड़ानों पर मंडरा रहा है बड़ा संकट! छुट्टी पर दिल्ली और हैदराबाद गए टेक्नीशियन

Indigo के कर्मचारी लगातार कम सैलरी को लेकर लगातार नाराजगी जाहिर करते रहे हैं और अब वो एक साथ छुट्टी पर भी जा रहे हैं जिससे कंपनी के विमानों की उड़ानें भी बाधित हो रही है.

Indigo की उड़ानों पर मंडरा रहा है बड़ा संकट! छुट्टी पर दिल्ली और हैदराबाद गए टेक्नीशियन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश के हवाई यात्रा के मार्केट में इस समय काफी उठा-पटक चल रही है. ऐसे में दिग्गज एवेएशन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) को कर्मचारियों की कमी से जूझना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक कंपनी के विमानों का रखरखाव करने वाले टेक्नीशियन कम वेतन के विरोध में पिछले दो दिन के दौरान दिल्ली और हैदराबाद में छुट्टी पर चले गए हैं. ऐसे में कंपनी के विमानों की उड़ानों पर भी खतरा मंडराने लगा है. 

इस मामले में सूत्रों ने कहा कि पिछले दो दिन के दौरान, इंडिगो के काफी टेक्नीशियन बीमार होने का हवाला देते हुए छुट्टी पर चले गए हैं ताकि कम वेतन के विरोध के चलते किसी भी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई ना की जा सके. हालांकि इस मामले में इंडिगो ने अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है.  

China से आयात में लगातार आ रही कमी, क्या सचमुच आत्मनिर्भर हो जाएगा भारत?

पहले भी आई थी समस्या

गौरतलब है कि इसी महीने दो जुलाई को इंडिगो की घरेलू उड़ानों में से लगभग 55 प्रतिशत में देरी हुई थी क्योंकि बड़ी संख्या में चालक दल के सदस्यों ने बीमार होने का हवाला देकर छुट्टी ले ली थी. ऐसे में कंपनी को काम करने और विमानों के संचालन में परेशानियों से जूझना पड़ा था.  विमानन उद्योग के सूत्रों ने कहा था कि ये कर्मी एअर इंडिया के भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए गए थे. 

RBI ने दो बड़े बैंकों पर ठोका जुर्माना, कहीं आपका भी तो नहीं है इन दोनों में अकाउंट?

कोविड के दौरान घटाई थी सैलरी

दरअसल, वैश्विक महामारी कोविड-19 महामारी के चरम पर होने के दौरान ही इंडिगो ने अपने कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग के वेतन में कटौती की कर दी थी जिससे कर्मचारी कंपनी के प्रबंधन से बेहद नाराज थे और वही कर्मचारी अब नौकरी के अच्छे अवसरों को देखते हुए इंडिगों को झटका दे रहे हैं जो कि इंडिगों के विमानों के उड़ने तक पर ब्रेक लगाता दिख रहा है.Indigo flights are in danger! Technicians from Delhi and Hyderabad went on leave

5G की निलामी को लेकर होगी अंबानी और अडानी की टक्कर, पहली बार आमने-सामने होंगे दो दिग्गज

अन्य कंपनियों में अच्छे ऑफर्स 

वहीं एक अहम बात यह है कि इस दौरान मार्केट में एक नई एयरलाइन अकासा एयर, जेट एयरवेज (Jet Airways) और टाटा समूह (Tata Group) के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है और इससे विमानन उद्योग में हलचल शुरू हो गई है और इंडिगो के कर्मचारी लगातार अच्छी सैलरी के अवसरों को देखते हुए इंडिगो को अलविदा कह रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement