बिजनेस
भारतीय बैंक RBI के हॉलीडे कैलेंडर को फॉलो करते हैं और उस कैलेंडर के हिसाब से ही बैंक खुलते या बंद होते हैं. RBI हर राज्य के लिए अलग हॉलीडे कैलेंडर बनाता है, ताकि उस राज्य के स्थानीय त्योहारों पर बैंकों में छुट्टी रखी जा सके.
Bank Holidays in July 2025: जुलाई के महीने में बैंकों में सामान्य अवकाश के साथ-साथ कुछ राज्यों में फेस्टिव हॉलीडेज़ भी पड़ेंगे. भारत के बैंकों में कब छुट्टी होगी और कब नहीं, यह RBI Holiday Calendar से पता चलता है. पूरे देश के बैंक स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर बंद होते हैं. इसके साथ ही देशभर के बैंकों में शनिवार-इतवार के सामान्य अवकाश भी एक जैसे होते हैं. हालांकि, भारत की विविधता को ध्यान में रखते हुए RBI हर राज्य के लिए अलग हॉलिडे कैलेंडर बनाता है ताकि राज्य के स्थानीय त्योहारों को छुट्टी में शामिल किया जा सके.
देशभर के बैंकों में हर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को सामान्य अवकाश होता है. जुलाई के महीने में चार रविवार और चार शनिवार पड़ रहे हैं. यानी जुलाई में बैंकों में 6 सामान्य अवकाश रहेंगे.
ये भी पढ़ें: ट्रेन टिकट की कीमत से लेकर आधार-पैन तक... जुलाई की पहली तारीख से बदल जाएंगे ये 5 नियम
जुलाई के महीने में खरची पूजा, गुरु हरगोबिंद जयंती, बेन देंख्लाम, हरेला, यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि, केर पूजा और द्रुप्का शे-ज़ी के मौके पर छुट्टी रहेगी. लेकिन ये छुट्टियां देश के हर राज्य में लागू नहीं होंगी.
July Bank Holiday Full List
- 3 July: खरची पूजा, त्रिपुरा
- 5 July: गुरु हरगोबिंद की जयंती, जम्मू-कश्मीर
- 6 July: रविवार, सामान्य अवकाश
- 12 July: दूसरा शनिवार, सामान्य अवकाश
- 13 July: रविवार, सामान्य अवकाश
- 14 July: बेह देंख्लाम, मेघालय
- 16 July: हरेला, उत्तराखंड
- 17 July: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि, मेघालय
- 19 July: केर पूजा, त्रिपुरा
- 20 July: रविवार, सामान्य अवकाश
- 26 July: चौथा शनिवार, सामान्य अवकाश
- 27 July:रविवार, सामान्य अवकाश
- 28 July:द्रुक्पा शे-ज़ी, सिक्किम
तो अगर जुलाई में आपको बैंक का कोई काम करना है तो इस हॉलीडे कैलेंडर को ध्यान में रखकर ही बैंक जाने का प्लान बनाएं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.