Advertisement

Bank Holiday: शनिवार 31 मई को बैंक बंद रहेंगे या खुले?

Bank Holiday On 31 May 2025: 31 मई को मई का आखिरी शनिवार है. शनिवार को बैंक बंद रहेगा या नहीं, इसे लेकर हमेशा कन्फ्यूज़न होता है. इसलिए चलिए जानते हैं कि शनिवार 31 मई को बैंक खुले रहेंगे या बंद.

Latest News
Bank Holiday: शनिवार 31 मई को बैंक बंद रहेंगे या खुले?

सांकेतिक फोटो (कैन्वा)

Add DNA as a Preferred Source

Bank Holiday On 31 May 2025: बैंकों से देश की अर्थव्यवस्था चलती है और बैंकों की छुट्टी का असर कई जरूरी कामकाज पर पड़ता है. इस वजह से शनिवार आते ही कन्फ्यूज़न शुरू हो जाता है कि बैंक खुला रहेगा या बंद. इस बार शनिवार 31 मई को पड़ रहा है, ज्यादातर कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए महीने की आखिरी तारीख सैलरी वाली तारीख होती है. इस वजह से कन्फ्यूज़न थोड़ा ज्यादा है कि अगर शनिवार को बैंक बंद रहा तो सैलरी कब आएगी. 

31 मई को बैंक बंद रहेंगे या खुले?

भारत में बैंक RBI के शिड्यूल के हिसाब से चलते हैं. RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद होते हैं. इस महीने दूसरा शनिवार 10 मई को था और चौथा शनिवार 24 को. चूंकि, 31 मई को महीने का पाँचवा शनिवार पड़ रहा है तो इस दिन बैंक खुले रहेंगे और बैंकों का कामकाज सामान्य तरीके से चलेगा. तो अगर आपको बैंक में कोई काम है तो आप शनिवार 31 मई को बैंक जाकर वो काम निपटा सकते हैं.

बिना बैंक जाए हो जाते हैं ज्यादातर

अब पर्सनल बैंकिंग पूरी तरह से डिजिटल हो चुकी है. पर्सनल बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर काम घर बैठे ही हो जाते हैं. पैसे भेजने से लेकर, ऑनलाइन पेमेंट तक लगभग सारे काम बैंकिंग ऐप्स से ही हो जाते हैं. इसलिए बैंक तक जाने की ज़रूरत कम पड़ती है. फिर भी चेक डिपॉजिट, डीडी डिपॉजिट, अकाउंट बंद करवाने आदि के लिए बैंक जाना पड़ता है. इसी तरह अकाउंट खुलवाने के लिए भी या तो बैंक जाना पड़ता है या बैंक वाले आपकी लोकेशन पर आकर आपका अकाउंट खुलवा देते हैं, हालांकि, बैंक के कर्मचारी भी अपने वर्किंग डे में ही आपके पास आएंगे.

जून में कौन-कौन से शनिवार को खुले रहेंगे बैंक

जून में चार शनिवार पड़ रहे हैं. 7 जून, 14 जून, 21 जून और 28 जून. इनमें से 14 जून को दूसरा और 28 जून को चौथा शनिवार है. इन दोनों दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. वहीं 7 जून और 21 जून को बैंक खुले रहेंगे. अगर किसी महीने में पांच शनिवार पड़ते हैं तो उस महीने के पांचवे शनिवार को बैंक खुले रहेंगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement