Advertisement

Bank Holiday Tomorrow: 6 और 7 जून को बैंक खुले रहेंगे या बंद?

Bank Holiday Tomorrow: बकरीद के मौके पर सरकारी छुट्टी होती है. इस बार बकरीद 7 जून को पड़ रही है. हालांकि, कुछ राज्यों में यह त्योहार 8 जून को भी मनाया जाएगा. इस वजह से लोग कन्फ्यूज़ हैं कि बकरीद कब मनाई जाएगी.

Latest News
Bank Holiday Tomorrow: 6 और 7 जून को बैंक खुले रहेंगे या बंद?
Add DNA as a Preferred Source

Bakrid Bank Holiday: Eid-ul-Adha यानी बकरीद मुस्लिमों के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस दिन सरकारी छुट्टी होती है. इस साल बकरीद 7 जून को पड़ रही है, हालांकि कुछ राज्यों में बकरीद 8 जून को  और केरल में 6 जून को मनाई जाएगी. इसके चलते लोग कन्फ्यूज़न में हैं कि 6 और 7 जून को बैंक खुले रहेंगे या नहीं.

Bank Holiday on 6th June

शुक्रवार, 6  जून को केरल में बकरीद मनाई जाएगी. इस दिन केरल में बैंक बंद रहेंगे. बैंकों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी. इस दिन केरल के अलावा अन्य सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे.

Bank Holiday on 7th June

7 जून को महीने का पहला शनिवार है. महीने के पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले होते हैं. हालांकि, 7 जून को बकरीद के चलते ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. केवल गुजरात, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में 7 जून को बैंक खुले रहेंगे.

List of Bank Holidays in June

जून के महीने में पांच रविवार और दो शनिवार की रेगुलर छुट्टियों के अलावा. चार दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, ये Bank Holidays सभी राज्यों में नहीं होगी. बकरीद की छुट्टी के अलावा 11 जून को सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 27 जून को रथयात्रा के मौके पर ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 30 जून को मिज़ोरम में रेम्ना नी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday में इन सेवाओं पर नहीं होगा असर

बैंक की छुट्टी वाले दिन भी ग्राहक इंटरनेट से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. पैसे ट्रांसफर करना, UPI, बिल पेमेंट, मोबाइल रीचार्ज या ऑनलाइन बुकिंग जैसे कामों में बैंक बंद होने पर भी कोई बाधा नहीं आएगी. इसके लिए बैंक की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement