Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया एफडी की दरों में इजाफा, जानिए कितनी होगी कमाई

आरबीआई ने अपनी रेपो दरों में 0.50 फीसदी का इजाफा किया है. जिसके बाद बैंकों ने एफडी रेट्स में इजाफा करना शुरू किया है.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया एफडी की दरों में इजाफा, जानिए कितनी होगी कमाई
Add DNA as a Preferred Source

 डीएनए हिंदी: सरकारी लेंडर बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों में वृद्धि की है. बैंक ने यह घोषणा 15 जून, 2022 को की और समायोजन के बाद, बैंक ने एक से तीन साल से अधिक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों (BOB FD Rates Hike) में वृद्धि की है.आपको बता दें कि आरबीआई (RBI) ने अपनी रेपो दरों (Repo Rates) में 0.50 फीसदी का इजाफा किया है. जिसके बाद रेपो दरें 4.90 फीसदी हो गई है. इस बदलाव के बाद जहां लेंडिंग रेट्स में इजाफा देखने को मिला है. वहीं बैंकों ने जमा राशियों की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बैंक ने एफडी पर किस तरह का इजाफा किया है. 

बीओबी एफडी रेट में इजाफा 

  • बैंक 7 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 2.80 फीसदी तय है. 
  • 46 से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 3.70 फीसदी की ब्याज दर जारी रहेगी. 
  • 181 दिनों से 270 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर 4.30 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा. 
  • 271 दिनों या उससे अधिक और एक वर्ष से कम समय में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.40 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी. 
  • एक वर्ष की सावधि जमा  पर 5 फीसदी ब्याज दर मिलेगी. 
  • एक से दो वर्ष की सावधि जमा पर 5.45 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 5.20 प्रतिशत थी. 
  • बैंक 2 साल से अधिक और 3 साल तक की जमाराशियों पर 5.50 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करेगा, जो पहले 5.2 प्रतिशत था. 
  • बैंक 3 साल से ऊपर और 5 साल तक और 5 साल से ऊपर और 10 साल तक के टर्म डिपॉजिट पर 5.35 फीसदी की ब्याज दर देना जारी रखेगा.


जबरन कर्ज वसूली के मामलों पर भड़के RBI Governor, कहा-होगी सख्त कार्रवाई

सीनियर सिटीजंस को मिलेगा इतना ब्याज 
सीनियर सिटीजंस को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी 7 दिनों से 3 वर्षों में 0.50 प्रतिशत एक्सट्रा ब्याज मिलेगा. 3 साल और 5 साल तक की ऊपर की परिपक्वता अवधि पर 0.50 प्रतिशत +0.15 प्रतिशत कुल 65 बीपीएस का अतिरिक्त दर लाभ मिलेगा. वहीं 5 साल से अधिक और 10 साल तक की परिपक्वता अवधि पर 0.50 प्रतिशत +0.50 प्रतिशत कुल 100 बीपीएस का अतिरिक्त दर लाभ दिया जाएगा. वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली सावधि जमा पर 3.30 फीसदी से 6.35 फीसदी की ब्याज दर मिलेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement