Advertisement

BHEL से ऑर्डर मिलने के बाद 3,000 के पार जाएगा आजाद इंजीनियरिंग का शेयर, Goldman Sachs को क्यों है इतना भरोसा?

Goldman Sachs की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को हाल ही में BHEL से करीब 52.68 करोड़ रुपये का दो साल के लिए ऑर्डर मिला है, जिसका कंपनी के शेयर पर पॉजिटिव असर देखने को मिलने वाला है.

BHEL से ऑर्डर मिलने के बाद 3,000 के पार जाएगा आजाद इंजीनियरिंग का शेयर, Goldman Sachs को क्यों है इतना भरोसा?

इस साल अब तक 82 प्रतिशत तक का रिटर्न दे चुका आजाद इंजीनियरिंग का शेयर (Image Source: Unsplash)

Add DNA as a Preferred Source
  • BHEL से ऑर्डर मिलने के बाद Goldman Sachs ने आजाद इंजीनियरिंग के शेयर पर जताया भरोसा
  • आजाद इंजीनियरिंग के शेयर ने 10 महीनों में दिया 82 प्रतिशत का रिटर्न
  • BHEL से आजाद इंजीनियरिंग को मिला 52.68 करोड़ रुपये का ऑर्डर
  • Goldman Sachs ने शेयर का भाव 3 हजार रुपये के पार जाने की जताई उम्मीद

डिफेंस सेक्टर की कंपनी आजाद इंजीनियरिंग के शेयर में और तेजी देखने को मिल सकती है. मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) को यह 2,957 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. एक दिन पहले ही कंपनी को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) से बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी Goldman Sachs ने आजाद इंजीनिरिंग के शेयर पर खरीदारी की राय को बरकरार रखते हुए 3,315 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.

कितने पर ट्रेड कर रहा आजाद इंजीनियरिंग का शेयर?

BHEL ने आजाद इंजीनिरिंग को लंबे समय तक सप्लाई करने वाली कंपनी के तौर पर भी मंजूरी दी है, जबकि मई में भी इसी तरह का रेट कॉन्ट्रेक्ट किया था. Goldman Sachs इस कॉन्ट्रेक्ट को आजाद इंजीनियरिंग के लिए काफी पॉजिटिव तरीके से देख रहा है. इस कॉन्ट्रेक्ट से देश में गैस टर्बाइन बनाने की सप्लाई चेन में कंपनी की भागीदारी बढ़ेगी. आज आजाद इंजीनियरिंग का शेयर 2,957 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इस रेट पर अगर खरीदारी करते हैं तो रिटेल इन्वेस्टर को शेयर पर 12 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है. वहीं, अब तक यह शेयर 82 प्रतिशत तक का रिटर्न दे चुका है.

BHEL से मिला दो साल का बड़ा ऑर्डर

Goldman Sachs की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को हाल ही में BHEL से करीब 52.68 करोड़ रुपये का दो साल के लिए ऑर्डर मिला है, जिसका कंपनी के शेयर पर पॉजिटिव असर देखने को मिलने वाला है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी भारी क्षमता वाली गैस टर्बाइन के लिए जरूरी पुर्जों की सप्लाई करेगी. 2028 तक आजाद इंजीनियरिंग को BHEL के लिए यह ऑर्डर पूरा करना होगा.

एयरोस्पेस और डिफेंस से एनर्जी तक फैला कारोबार

आजाद इंजीनियरिंग का एयरोस्पेस, डिफेंस और एनर्जी से तेल-गैस क्षेत्रों तक कारोबार फैला हुआ है. यह खासतौर पर टर्बाइन ब्लेड, एयरफॉल और मशीनों के पुर्जे बनाती है. यह बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए मशीनों के पुर्जे बनाती है, जिनका इस्तेमाल विमान, डिफेंस इक्विपमेंट और बिजली बनाने वाली मशीनों में किया जाता है. BHEL से ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी अब सिर्फ विदेशी बड़ी कंपनियों के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय बिजली इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों के लिए भी काम कर रही है, जिससे भविष्य में दूसरी भारतीय कंपनियों से भी उसको ऑर्डर मिल सकते हैं.

शेयर पर क्या है Kwala की राय?

मेरी राय- BHEL ऑर्डर आजाद इंजीनियरिंग के लिए सकारात्मक है, लेकिन यह अकेले शेयर खरीदने का पर्याप्त कारण नहीं है इसलिए अभी खरीदने की जल्दबाजी न करें.

ट्रेड के लिए- 2,915 रुपये के आसपास का सपोर्ट अहम है, अगर इससे नीचे आता है तो सपोर्ट की धारणा कमजोर होगी. अगर शेयर इस स्तर पर न आए, तो ऑर्डर की खबर पर जल्दबादी करने के बजाय 3,043 रुपये के ऊपर मजबूती से निकलने का इंतेजार करें.
 

यह भी पढ़ें:- फिर गिरे सोने के दाम, अभी भी मत खरीदो और गिरेगा भाव? एक्सपर्ट से समझिए गोल्ड मार्केट का पूरा गणित

Advertisement
Advertisement

Advertisement