Advertisement

Bank Holdiday: शनिवार 14 जून को बैंक खुले रहेंगे या बंद?

Bank Holdiay: RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, हर महीने के सभी रविवार और दो शनिवार को बैंकों में छुट्टी होती है. हालांकि, लोगों में ये कन्फ्यूज़न हमेशा बना होता है कि कौन से शनिवार को बैंक बंद होंगे और कौन से शनिवार को बैंक जाकर आपना काम करवाया जा सकता है.

Latest News
Bank Holdiday: शनिवार 14 जून को बैंक खुले रहेंगे या बंद?
Add DNA as a Preferred Source

Bank Holdiay: अगर आप आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की है. आज यानी 14 जून को महीने का दूसरा शनिवार है. महीने के दूसरे शनिवार को RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, बैंकों में रेगुलर अवकाश होता है. यानी 14 जून को बैंकों की छुट्टी है. महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. इस तरह शनिवार 28 जून को भी बैंक बंद रहेंगे.

अगली बैंक छुट्टी कब है

इस शनिवार-इतवार के बाद जून के महीने में रविवार, 22 जून को बैंक बंद रहेंगे. 27 जून को ओडिशा और असम में रथयात्रा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 28 जून को चौथे शनिवार और रविवार, 29 जून को बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा मिज़ोरम में 30 जून को रेमना नी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday में इन सेवाओं पर नहीं होगा असर

बैंक की छुट्टी वाले दिन भी ग्राहक इंटरनेट से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. पैसे ट्रांसफर करना, UPI, बिल पेमेंट, मोबाइल रीचार्ज या ऑनलाइन बुकिंग जैसे कामों में बैंक बंद होने पर भी कोई बाधा नहीं आएगी. इसके लिए बैंक की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है.

RBI हर साल अलग-अलग राज्यों के लिए बैंक हॉलीडे कैलेंडर जारी करता है. इस हॉलिडे कैलेंडर में सामान्य छुट्टियों, राष्ट्रीय त्योहारों और स्थानीय त्योहारों को जगह दी जाती है. इस वजह से साल में कई दिन ऐसे होते हैं जब एक राज्य में बैंक बंद होते हैं और बाकी राज्यों में बैंक खुले होते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement