Advertisement

Flight Cancel होने पर फुल रिफंड के साथ मिलते हैं ये अधिकार, जान लें नियम

Air India ने अपनी कई उड़ानों को रद्द कर दिया है. इसका असर अलग-अलग रूट्स पर ट्रैवल करने वाले यात्रियों पर पड़ा है. उन्हें अब अपना ट्रैवल प्लान रिशिड्यूल करना होगा या फिर दूसरे एयरलाइन की टिकट लेनी होगी. यात्रियों को परेशानियों से बचाने के लिए सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं.

Latest News
Flight Cancel होने पर फुल रिफंड के साथ मिलते हैं ये अधिकार, जान लें नियम
Add DNA as a Preferred Source

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA ने Air India को आदेश दिया है कि वो अपने सभी विमानों का मेंटेनेंस और सिक्योरिटी चेक करवाए. एयरलाइन अपने सभी प्लेन्स की जांच करवा रहा है, इसके चलते Air India की सर्विसेस पर असर पड़ा है. एयरलाइन ने अपने बड़े विमानों के इंटरनेशनल ट्रिप्स में 15 प्रतिशत तक की कटौती की है. वहीं, चार डोमेस्टिक फ्लाइट्स को भी कैंसिल करने का ऐलान किया है. 

फ्लाइट्स कैंसिल होने पर कई यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में टिकट करने से लेकर अपने प्लान्स री-शिड्यूल करने तक की परेशानी उठा पड़ती है. ऐसे में यात्रियों के हितों का ख्याल रखने और एयरलाइंस को मनमानी से रोकने के लिए सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं. इन नियमों का पालन करना एयरलाइंस के लिए जरूरी होता है.

Flight Cancel होने पर यात्रियों के अधिकार

- अगर कोई एयरलाइन फ्लाइट कैंसल करता है तो उसे यात्रा की तय तारीख से 15 दिन पहले यात्रियों को इसकी जानकारी देनी होगी. ताकि यात्री अपने लिए दूसरी व्यवस्था कर लें. 

- अगर कोई एयरलाइन फ्लाइट के तय शिड्यूल से 14 दिन से 24 घंटे के बीच में फ्लाइट कैंसल करती है तो एयरलाइन को यात्री के ट्रैवल के लिए ऑल्टरनेट व्यवस्था करनी होगी या फिर टिकट पर फुल रीफंड देना होगा. यात्री अपनी सहूलियत के हिसाब से दोनों में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं.


 ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: Air India ने कैंसल की 7 फ्लाइट्स, पूरी लिस्ट यहां देखें


24 घंटे पहले फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों के अधिकार

अगर एयरलाइन 24 घंटे पहले यात्री को कैंसिलेशन की जानकारी न दें या कैंसिलेशन की वजह से यात्री की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाए तो यात्री को टिकट का फुल रीफंड दिया जाएगा. इसके साथ ही-

1- अगर फ्लाइट का ब्लॉक टाइम (बोर्डिंग गेट से निकलने और अराइवल गेट तक पहुंचने के बीच का समय) एक घंटे तक का है तो यात्रियों को मुआवजे के तौर पर 5000 रुपये या फिर एक तरफ की टिकट का बेसिक फेयर और फ्यूल चार्ज, दोनों में से जो भी कम हो, दिया जाएगा.

2. अगर फ्लाइट का ब्लॉक टाइम 1 से 2 घंटे के बीच का है तो 7500 रुपये या फिर बेसिक फेयर प्लस फ्यूल चार्ज में जो कम होगा वो मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा.

3. दो घंटे से ज्यादा ब्लॉक टाइम वाले फ्लाइट के लिए 10 हजार रुपये या फिर बेसिक फेयर प्लस फ्यूल चार्ज में जो कम होगा वो मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा.

Passenger's Additional Rights

- अगर आप अपनी तय फ्लाइट के टाइम के हिसाब से एयरपोर्ट पहुंचे हों और आपकी फ्लाइट कैंसिल हो जाए. तब एयरलाइन ने आपके ट्रैवल के लिए जो दूसरा अरेंजमेंट किया है अगर वो बाद का हो, तो वेटिंग के दौरान एयरलाइन आपको मुफ्त में खाना उपलब्ध कराएगा.
- अगर एयरलाइन आपके लिए किसी और टर्मिनल की फ्लाइट बुक करती है तो आपको करेंट एयरपोर्ट और टर्मिनल से दूसरे एयरपोर्ट और टर्मिनल में भेजने की व्यवस्था एयरलाइन करेगी. ये सुविधा आपको तब मिलेगी जब कैंसिलेशन की जानकारी आपको तय शिड्यूल के छह घंटे के बाद दी गई हो.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement