बिजनेस
Post Office: आज हम इस लेख में आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि निवेश के लिए बहुत बढ़िया और बैंकों से कई गुना ज्यादा ब्याज देती हैं. आइए जानते हैं.
Post Office: रिटायमेंट के बाद जीवन को आरामदायक बनाना और आर्थिक रूप से सुरक्षित करना हर व्यक्ति की प्राथमिकता होती है, ऐसी स्थिति में हर कोई सोचता है कि वह किसी ऐसी जगह अपना पैसा इन्वेस्ट करें जो समय के अनुसार बढ़ता भी रहे और उसे जरूरत पर उसका लाभ भी मिल जाएं आज हम आपको एक ऐसे ही स्कीम के बारे में बताने जा रहे है जो कि सीनियर सिटीजन के लिए बहुत लाभदायक होने वाली हैं. सरकार द्वारा संचालित पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) एक भरोसेमंद और आकर्षक निवेश अच्छा विकल्प हो सकता हैं.
इस स्कीम में क्या है खास
लेकिन भारत सरकार द्वारा ये स्कीम खासतौर पर 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए तैयार की गई है, जिसमें अच्छा ब्याज और टैक्स में छूट मिलती है. इस योजना में 60 साल या उससे भी अधिक योजना वाले नागरिक निवेश कर सकते हैं. 55-60 वर्ष की उम्र वाले सरकारी कर्मचारी जिन्होंने VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लिया हो और 50-60 वर्ष के डिफेंस पर्सनल भी कुछ शर्तों के साथ इसका लाभ ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें-मुंबई में टला बड़ा हादसा, एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं 2 ट्रेनें, यात्रियों में मचा हड़कंप
सालभर में कितना बढ़ता है पैसा
इतना ही नहीं इस स्कीम के तहत पति-पत्नी के नाम से ज्वाइंट खाता भी खोला जा सकता है. एससीएसएस योजना में अधिकतम 30 लाख और न्यूनतम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं. हालांकि पहले ये सीमा 15 लाख रुपये हुआ करती है, जिसे अब बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया हैं. इस स्कीम में 8.2% सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जो बैंकों की एफडी की तुलना में काफी अधिक है. इस योजना में ब्याज तिमाही आधार पर दिया जाता है. यानी के अगर कोई व्यक्ति 30 लाख रुपये का निवेश करता हैं तो तो उसे सालाना 2.46 लाख रुपए यानी करीब 20,000 रुपए मासिक ब्याज मिलेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.