Advertisement

AC-फ्रिज, जूते-कपड़े से लेकर कार-बाइक तक... जानिए किस प्रोडक्ट्स पर अब कितने प्रतिशत GST लगेगा

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में केंद्र सरकार प्रस्ताव मंजूर हो गया है. सरकार ने 12% और 18% के जीएसटी स्लैब को खत्म कर दिया है.

Latest News
AC-फ्रिज, जूते-कपड़े से लेकर कार-बाइक तक... जानिए किस प्रोडक्ट्स पर अब कितने प्रतिशत GST लगेगा

gst items may cheaper

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला लिया गया. सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) के टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव कर दिया है. 12% और 18% के जीएसटी स्लैब अब खत्म कर दिया गया है. अब सिर्फ 5% और 18% दो ही जीएसटी स्लैब रहेंगी. वहीं एक पान-मसाला, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के लिए स्पेशल 40% टैक्स स्लैब बनाया या है.  सरकार के इस फैसले के बाद 150 से अधिक प्रोडक्ट्स सस्ते हो गए हैं. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में सभी राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद हैं. पीएम मोदी ने 15 अगस्त को ही दिल्ली के लाल किले से ऐलान कर दिया था कि नए जीएसटी रिफॉर्म किए जाएंगे. उनके ऐलान के बाद वित्त मंत्रालय ने जीएसटी स्लैब में कटौती का प्रस्ताव रखा था. अभी जीएसटी चार स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% में है. जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद इसे सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% में बदला जा सकता है.

अगर 12% और 28% के जीएसटी स्लैब को हटा दिया गया तो कौन-कौन से प्रोडक्ट्स किस स्लैब में आ जाएंगे. आइये आपको आसान भाषा में समझाते हैं कि कौन-कौन सी चीजें सस्ती हो जाएंगी?

ये सामान हो सकते हैं सस्ते
रेडीमेड कपड़े, जूते, टूथ पाउडर, टूथपेस्ट, साबुन, हेयर ऑयल, सामान्य फ्रोजन सब्जियां, फ्रूट जूस, एयर कंडीनशर समेत अन्य घरेलू चीजों और फर्टीलाइजर पर 12 प्रतिशत से घटाकर 5% के जीएसटी कर दिया है. वहीं, सीमेंट, पेंट, टाइल्स, टीवी, फ्रिज, एसी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहन जैसी चीजों पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा. पहले 28% लगता था.

यह भी पढ़ें- DF-5C परमाणु मिसाइल से CJ-1000 तक... चीन ने विक्ट्री डे परेड में पुतिन-किम जोंग को दिखाए ये महाविनाशक हथियार

इन चीजों पर जीएसटी Zero
दूध, छेना, पनीर, पिज्जा, ब्रेड, रोटी, पराठा, दवाइयां, हेल्थ इंश्योरेंस, पेंसिल, कटर, रबर, नोटबुक, किताब पर 12 फीसदी से हटाकर टैक्स फ्री कर दिया है. यानी इन आइटम्स पर अब कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा.

मिटाइयां किस दायरे में रखी जाएंगी?
केंद्र ने मिठाइयों, लोकप्रिय पैकेज्ड स्नैक्स, और नाश्ते के सामान पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है. इन वस्तुओं में कथित तौर पर कोको चॉकलेट, पेस्ट्री, आइसक्रीम और सुबह खाए जाने वाले नाश्ते जैसे अनाज के फ्लेक्स शामिल हैं, जिनका उपयोग मुख्य रूप से शहरी उपभोक्ता और युवा वर्ग करते हैं.

दिवाली पर कार-बाइक होंगी सस्ती?
कार और दोपहिया वाहनों पर Tax को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया, जिसे 22 सितंबर को लागू किया जाएगा. वर्तमान में इंजन पर आधारित सभी यात्री वाहनों पर 28% जीएसटी और इंजन क्षमता, लंबाई और बॉडी प्रकार के आधार पर 1 प्रतिशत से 22 प्रतिशत तक का सेस लगता था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement