बिजनेस
DNA Women Achievers Awards 2025: शिमला से गुरुग्राम तक के सफर में हेल्थकेयर ब्रांडिंग को नई उंचाइयां देने वाली आकृति ठाकुर एक प्रेरणादायक मार्केटिंग लीडर हैं. उनके काम को सराहते हुए इस साल उन्हें DNA Women Achievers Awards 2025 में विशेष सम्मान मिला.
DNA Women Achievers Awards 2025: शिमला की वादियों से निकलकर गुरुग्राम के कॉर्पोरेट गलियारों तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली आकृति ठाकुर आज हेल्थकेयर और डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं. ब्रांडिंग में उनकी सूझबूझ और रणनीतिक दृष्टिकोण ने उन्हें एक सफल मार्केटिंग लीडर बना दिया है. अपनी रचनात्मक सोच और डेटा-आधारित निर्णय लेने की क्षमता के साथ, उन्होंने कई ब्रांड्स को नए मुकाम तक पहुंचाया है. पारस हेल्थ जैसी अग्रणी कंपनियों में उनका योगदान इस बात का प्रमाण है कि एक महिला कैसे मार्केटिंग की दुनिया को नई दिशा दे सकती है.
हिमाचल प्रदेश के शिमला से ताल्लुक रखने वाली आकृति ठाकुर ने यह साबित कर दिखाया है कि अगर जज्बा और जुनून हो, तो कोई भी महिला कॉर्पोरेट दुनिया में मिसाल बन सकती है. बीड्स कॉलेज से बीबीए और फिर एमबीए (मार्केटिंग और इंटरनेशनल बिजनेस) की पढ़ाई करने के बाद आकृति ने जिस तरह से ब्रांड और मार्केटिंग की दुनिया में कदम बढ़ाए, वह अपने आप में बेहद प्रेरणादायक है.
अपने करियर की शुरुआत डिजिटल एजेंसियों और ब्रिटिश काउंसिल जैसे संगठनों से करने के बाद, उन्होंने हेल्थियंस में बतौर फाउंडिंग मेंबर और AVP – ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभाली. यहां उन्होंने ब्रांड को बिल्कुल नीचे से एक नए मुकाम तक पहुंचाने का काम किया. IPL जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर हेल्थियंस को प्रमोट कर उन्होंने न सिर्फ ब्रांड बढ़ाई बल्कि स्वास्थ्य तकनीक को आम लोगों से भावनात्मक रूप से जोड़ने में भी सफलता भी पाई. आज, आकृति पारस हेल्थ में ग्रुप हेड, ब्रांड और पीआर के रूप में काम कर रही हैं, जहां वे क्वालिटी हेल्थकेयर को देशभर में पहुंचाने के उद्देश्य के साथ रणनीतियां बना रही हैं. उनके नेतृत्व में कंपनी ब्रांड नरेटिव, स्टेकहोल्डर कम्युनिकेशन और डिजिटल परिवर्तन में नए आयाम स्थापित कर रही है.
यह भी पढ़ें: क्या कर्नाटक में बदलेगा सीएम? मल्लिकार्जुन खरगे ने हाईकमान की बात कहकर बढ़ाया सस्पेंस
DNA Women Achievers Awards 2025 जैसे प्रतिष्ठित मंच पर उन्हें सम्मानित किया जाना इस बात का संकेत है कि आकृति जैसे लीडर्स न केवल कॉर्पोरेट की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं, बल्कि उन्हें फिर से परिभाषित भी कर रहे हैं. उनका सफर आज की पीढ़ी की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन गया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.