Advertisement

Business Ideas: 5 लाख से कम में शुरू करें ये 5 धांसू बिजनेस, हर महीने लाखों में होगी कमाई!

Business Ideas: अगर आप भी कम बजट में अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं तो यहां आपके लिए 5 लाख के बजट में पांच बेहतरीन बिजनेस आइडिया हैं. इन्हें शुरू कर आप हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं.

Latest News
Business Ideas: 5 लाख से कम में शुरू करें ये 5 धांसू बिजनेस, हर महीने लाखों में होगी कमाई!

Business Idea: कम निवेश वाले बिजनेस न सिर्फ तेजी से ग्रो करते हैं, बल्कि इनमें जोखिम भी कम होता है. (Image: AI) 

Add DNA as a Preferred Source

Business Idea: खुद के काम का सपना हर किसी का होता है. ज्यादातर लोग नौकरी के झंझट से छुटकारा पाकर खुद का बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं. मिडिल क्लास या फिर लोअर मिडिल क्लास के सामने बिजनेस शुरू करने में सबसे बड़ी दिक्कत पूंजी की होती है. अगर आपके सामने भी बजट की दिक्कत है तो चिंता मत कीजिए! सीमित बजट के साथ भी आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

अगर आपके पास 5 लाख रुपये तक की पूंजी है, तो यह रकम एक प्रॉफिटेबल बिजनेस की शुरुआत के लिए काफी है. कम निवेश वाले बिजनेस न सिर्फ तेजी से ग्रो करते हैं, बल्कि इनमें जोखिम भी कम होता है. आज हम आपको ऐसे 5 दमदार बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे, जिसे बेहद कम लागत में शुरू कर आप शानदार मुनाफा कमा सकते हैं. जैसे-जैसे आपका बिजनेस रफ्तार पकड़ेगी आप महीने में लाखों रुपये आसानी से कम सकेंगे.

1. टिशू पेपर मैन्युफैक्चिरिंग बिजनेस

टिशू पेपर की डिमांड हर छोटी-बड़ी जगह पर होती है. सड़क किनारे लगे कार्ट से लेकर अच्छे से अच्छे रेस्टोरेंट तक में टिशू पेपर की हर रोज अच्छी-खासी डिमांड होती है. आप एक छोटे कमरे से भी टिशू पेपर बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. टिशू पेपर बनाने वाली मशीन की कीमत 5 लाख रुपये के आसपास होती है.

इस बिजनेस में ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं. एक बार आपसे ग्राहक जुड़ जाएंगे तो फिर आपकी किस्मत जल्द ही बदल जाएगी. आपको कभी भी नुकसान उठाना नहीं पड़ेगा. टिशू पेपर बनाने की ये मशीनें प्रति मिनट लगभग 300 से 750 शीट तक टिशू पेपर तैयार कर सकती हैं. इसमें जंबो रोल लगाया जाता है, जिसके बाद प्रिंटिंग, एम्बोजिंग, फोल्डिंग और कटिंग सबकुछ ऑटोमैटिक है. मशीन के लिए आपको किसी बड़े जगह की भी जरूरत नहीं होती.

एक ही मशीन से बना सकते कई प्रोडक्ट्स

सबसे खास बात यह है कि एक ही सिंगल मशीन से टिशू पेपर, नैपकीन, टॉयलेट रोल और बहुत कुछ बना सकते हैं. ऑटोमैटिक मशीनों के लिए 3-फेज कमर्शियल बिजली कनेक्शन की जरूरत होती है. इस बिजनेस में औसतन 15% से 25% तक का प्रॉफिट मार्जिन आसानी से निकल जाता है.

किन-किन चीजों की जरूरत?

  • GST रजिस्ट्रेशन.
  • सरकारी लोन के लिए उद्यम रजिस्ट्रेशन (MSME)
  • स्थानीय नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस
  • फैक्ट्री लाइसेंस/NOC (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से)

2. इको-फ्रेंडली डिस्पोजेबल

प्लास्टिक के इस्तेमाल पर कई शहरों में लगी पाबंदी के बाद इको-फ्रेंडली डिस्पोजेबल का बिजनेस काफी मुनाफे वाला साबित हो रहा है. प्लास्टिक पर पाबंदी के बाद इको-फ्रेंडली डिस्पोजेबल की मांग काफी बढ़ गई है, क्योंकि शादियों, पार्टियों, चाय की दुकानों वगैरह में इनकी बहुत ज्यादा जरूरत होती है. आप इस समय का फायदा उठाकर इको-फ्रेंडली डिस्पोजेबल बनाना शुरू कर सकते हैं. इस छोटे लेवल के मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस की शुरुआत भी आप 5 लाख रुपये के अंदर कर सकते हैं. इसे शुरू करने के लिए भी आपको किसी बड़े जगह की जरूरत नहीं होती है. 

थाली, कटोरा या बना सकते हैं प्लेट

  • सुपारी के पत्ते से प्लेट, थाली या कटोरे बनाने के लिए हाइड्रोलिक प्रेस मशीनों (सिंगल डाई, डबल डाई या मल्टी-डाई) की जरूरत होती है.
  • अगर आप पेपर-बेस्ड बायो-डिग्रेडेबल प्लेट्स बना रहे हैं, तो फुली ऑटोमैटिक या सेमी-ऑटोमैटिक पेपर प्लेट मशीनें लगानी होंगी.
  • मशीनें रखने, कच्चा माल स्टोर करने और तैयार माल की पैकिंग के लिए 1,000-2,000 स्क्वायर फीट की जगह की जरूरत होती है.
  • मशीनों की क्षमता के आधार पर सिंगल-फेज या 3-फेज कमर्शियल बिजली कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी.

किन-किन चीजों की जरूरत?

  • GST रजिस्ट्रेशन
  • उद्यम रजिस्ट्रेशन
  • ट्रेड लाइसेंस
  • पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सर्टिफिकेट

3. खिलौना बनाने का सेटअप

खिलौने का बिजनेस भी काफी प्रॉफिटेबल और कभी न खत्म होने वाला है. यह उन एवरग्रीन बिजनेस आइडिया में से एक है, जिसे आप शुरू करके बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं. खिलौने बनाना एक कला है और अगर आपने खिलौने बनाना सीख लिया है, जैसे प्लास्टिक, लकड़ी, सॉफ्ट टॉयज या स्टफ्ड खिलौने तो आप क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके कई तरह के खिलौने बना सकते हैं. आप यह बिजनेस 5 लाख रुपये तक के इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू कर सकते हैं.

किन-किन चीजों की जरूरत

  • खिलौने का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको 'IS 9873' मानकों का पालन करना और ISI मार्क लेना जरूरी है.
  • बिजनेस को प्रोप्राइटरशिप, पार्टनरशिप या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में रजिस्टर जरूर करवाएं
  • GST नंबर की भी जरूरत
  • फैक्ट्री लाइसेंस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से NOC

4. आर्ट एंड क्राफ्ट का बिजनेस

अगर आप क्रिएटिव हैं तो कम इन्वेस्टमेंट में क्राफ्ट बिजनेस शुरू करने से बेहतर कोई आइडिया नहीं हो सकता. अपने क्राफ्ट को ऑनलाइन बेचने के हजारों तरीके हैं. आपको बस अपना ब्रांड बनाना है. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको किसी बड़े इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं होती है. आर्ट एंड क्राफ्ट में बहुत सारे विकल्प होते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप अपनी कैटगरी का चुनाव कर लें.

शुरुआत में आप सिर्फ एक या दो कैटगरी पर ही फोकस करें. इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे महज 10,000 से 50,000 की शुरुआती पूंजी से घर से ही शुरू कर सकते हैं. आर्ट एंड क्राफ्ट में आपकी मेहनत और क्रिएटिविटी जुड़ी होती है, इसलिए इसमें 40% से 70% तक का शानदार प्रॉफिट मार्जिन मिल जाता है.

क्या-क्या बना सकते हैं आप?

  • होम डकोर: वॉल हैंगिंग, पेंटिंग्स, मकराने के सामान, लैंप और शोपीस.
  • कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स: हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड्स, स्क्रैपबुक्स, फोटो फ्रेम्स और रेजिन आर्ट.
  • ज्वेलरी और फैशन: हैंडमेड टेराकोटा या बीड्स की ज्वेलरी, पेंटेड फैब्रिक या को-ओर्ड बैग्स.

सोशल मीडिया का लें सहारा

  • अगर आप इस कला में माहिर हैं तो अच्छा है नहीं तो यूट्यूब ट्यूटोरियल्स या ऑनलाइन वर्कशॉप के जरिए अपनी स्किल्स को निखार सकते हैं.
  • शुरुआत में आप इसे अपने घर के एक कमरे से शुरू कर सकते हैं. जैसे-जैसे आर्डर बढ़ें, आप अलग स्टूडियो या गोडाउन ले सकते हैं.
  • अपने प्रोडक्ट्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सबसे अच्छा विकल्प है.
  • आप अपने प्रोडक्ट्स को ई कॉमर्स वेबसाइट Amazon, Flipkart या Mesho पर लिस्ट करके पूरे देश में भी बेच सकते हैं.

5. ऑन-डिमांड क्लीनिंग सर्विस

बीते कुछ सालों में इंडस्ट्रियल बिल्डिंग्स और मेडिकल जगहों पर क्लीनिंग कंपनियां काफी बढ़ी हैं. ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी हेल्थ और सफाई को लेकर जागरूक हो रहे हैं. क्लीनिंग सर्विस की इस बढ़ती डिमांड में, ऑन-डिमांड क्लीनिंग सर्विस शुरू करना एक बढ़िया बिजनेस आइडिया हो सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें बहुत ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत भी नहीं होती है. इसके लिए हालांकि मार्केट रिचर्स बेहद जरूरी है. सबसे पहले यह देखें कि आपके शहर या इलाके में पहले से कौन सी कंपनियां यह सर्विस दे रही हैं और उनके रेट्स व कमियां क्या हैं.

gra

कौन-कौन सी सुविधाएं दे सकते हैं आप?

  • सबसे पहले यह तय करें कि आप ग्राहकों को कौन-कौन सी सेवाएं देंगे
  • डीप होम क्लीनिंग, सोफा और कारपेट शैम्पूइंग
  • कॉर्पोरेट दफ्तरों की सफाई
  • नए घर में शिफ्ट होने से पहले या पुराने घर को खाली करते समय सफाई
  • इस बिजनेस को आप खुद की टीम के साथ कर सकते हैं, स्टाफ को खुद हायर करें और उन्हें ट्रेन करें, इसमें क्वालिटी कंट्रोल बेहतर रहता है
  • या फिर लोकल क्लीनर्स को अपने साथ जोड़ें और ऐप या वेबसाइट के जरिए ग्राहकों से जुड़िये  जैसे 'Urban Company' का मॉडल है

क्या-क्या जरूरी?

  • अपने बिजनेस को रजिस्टर करवाना जरूरी होगा
  • GST नंबर लेना पड़ेगा
  • करंट बैंक अकाउंट

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement