Advertisement

बिना दुकान के शुरू कर सकते हैं ये 10 बिजनेस, हर महीने होगी ₹ 50,000 की कमाई!

बदलते वक्त और नई टेक्नोलॉजी ने घर बैठे या बिना किसी कमर्शियल स्पेस के बिजनेस करने के कई शानदार रास्ते खोल दिए हैं.

Latest News
बिना दुकान के शुरू कर सकते हैं ये 10 बिजनेस, हर महीने होगी ₹ 50,000 की कमाई!

हर महीने पक्की कमाई वाले 10 बिजनेस! (AI Image)

Add DNA as a Preferred Source

आज के दौर में बिजनेस शुरू करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपके पास किसी मार्केट में एक बड़ी दुकान या शोरूम होना जरूरी है. बदलते वक्त और इंटरनेट की ताकत ने व्यापार करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. आज कई ऐसे काम हैं जिन्हें आप बिना किसी दुकान के, अपने घर से या सिर्फ एक मोबाइल-लैपटॉप की मदद से शुरू कर सकते हैं और हर महीने आसानी से 50,000 रुपये या उससे ज्यादा कमा सकते हैं. 

भारत सरकार के एमएसएमई (MSME) मंत्रालय और स्टार्टअप इंडिया के आंकड़ों के आधार पर आपको बिना दुकान के शुरू होने वाले ऐसे ही 10 बेहतरीन बिजनेस आइडियाज के बारे में बताते हैं.

1. क्लाउड किचन  

अगर आपको खाना बनाने का शौक है, तो आप अपने घर के किचन से ही टिफिन सर्विस या जोमैटो-स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप्स पर खुद को रजिस्टर करके क्लाउड किचन शुरू कर सकते हैं. इसके लिए किसी रेस्टोरेंट या दुकान की जरूरत नहीं होती.

2. ऑनलाइन ट्यूशन या कोचिंग

अगर आप किसी विषय में एक्सपर्ट हैं, तो आप ऑनलाइन दुनिया भर के छात्रों को पढ़ा सकते हैं. इसके अलावा आप यूट्यूब या उडेमी पर अपना कोर्स रिकॉर्ड करके भी बेच सकते हैं.

3. प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी  

जमीन या मकान किराए पर दिलाने और बिकवाने का काम आप बिना किसी ऑफिस के सिर्फ अपने नेटवर्क और मोबाइल के जरिए कर सकते हैं. मैजिकब्रिक्स या ओएलएक्स जैसी साइट्स पर प्रॉपर्टी लिस्ट करके आप अच्छा कमीशन कमा सकते हैं.

4. कूरियर और लॉजिस्टिक्स पार्टनरशिप

आप बड़ी कूरियर कंपनियों (जैसे डिलीवरी या डीटीडीसी) के पार्टनर बनकर अपने इलाके में पार्सल डिलीवरी का काम संभाल सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ एक गाड़ी और डिलीवरी बॉयज की जरूरत होती है, किसी कमर्शियल दुकान की नहीं.

5. पर्सनल फिटनेस और योग ट्रेनर

अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं या आपके पास योग का सर्टिफिकेट है, तो आप लोगों के घर जाकर या ऑनलाइन पर्सनल ट्रेनिंग दे सकते हैं. आजकल लोग सेहत को लेकर काफी सजग हैं और इसके लिए अच्छी फीस देने को तैयार रहते हैं.

6. होम पैक्ड स्पाइसेस और अचार का बिजनेस  

आजकल लोग बाजार के मिलावटी मसालों और केमिकल वाले अचार से दूर हो रहे हैं. आप अपने घर से ही शुद्ध खड़े मसालों को पीसकर या पारंपरिक तरीके से अचार बनाकर उन्हें आकर्षक पैकेजिंग में बेच सकते हैं. इसके प्रचार के लिए किसी दुकान की नहीं, बल्कि स्थानीय वॉट्सऐप ग्रुप्स और माउथ पब्लिसिटी की जरूरत होती है.

7. पेट ग्रूमिंग और केयर टेकिंग सर्विस  

मेट्रो शहरों और बड़े कस्बों में लोग अपने पालतू जानवरों (कुत्ते-बिल्लियों) से बहुत प्यार करते हैं. जब लोग ऑफिस या छुट्टियों पर बाहर जाते हैं, तो उन्हें अपने पेट्स को संभालने वाले की तलाश होती है. आप लोगों के घर जाकर पेट ग्रूमिंग (नहलाना, बाल काटना) की सर्विस दे सकते हैं या कुछ समय के लिए अपने घर पर ही उनकी देखभाल का जिम्मा ले सकते हैं.

8. कार और व्हीकल क्लीनिंग सर्विस 

सुबह-सुबह लोगों के पास अपनी गाड़ियों को साफ करने का वक्त नहीं होता. आप एक पोर्टेबल वाटर स्प्रे मशीन और जरूरी क्लीनिंग किट लेकर एक डोरस्टेप कार वॉश सर्विस शुरू कर सकते हैं. आप या आपकी टीम सीधे लोगों की सोसायटियों या घरों में जाकर उनकी गाड़ियां साफ करेगी. मंथली सब्सक्रिप्शन मॉडल पर यह काम बहुत तगड़ी और बंधी-बंधाई कमाई देता है.

9. कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग और रेजिन आर्ट 

आजकल बर्थडे, एनिवर्सरी या कॉरपोरेट इवेंट्स में हाथ से बने और कस्टमाइज़्ड गिफ्ट्स का बहुत ट्रेंड है. यह काम आप अपने घर के एक छोटे से कमरे से शुरू कर सकते हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स बनाकर आप अपने प्रोडक्ट्स के ऑर्डर्स सीधे ग्राहकों से ले सकते हैं.

10. पौधों की नर्सरी और वर्टिकल गार्डनिंग  

घर के छोटे से हिस्से, छत या बालकनी से आप सुंदर और एयर-प्यूरिफाइंग इनडोर पौधों की नर्सरी शुरू कर सकते हैं. इसके साथ ही, आप लोगों के घरों और ऑफिसों में जाकर बालकनी को सजाने या वर्टिकल गार्डन सेटअप करने की सर्विस भी दे सकते हैं. लोग अपने घरों को हरा-भरा रखने के लिए इस सर्विस के अच्छे पैसे देते हैं.

ये भी पढ़ें- सोने के दाम में 52000 रु की बड़ी गिरावट, क्या ये खरीदने का सही समय या और कम होने का करें इंतजार?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement