Advertisement

AI से पैसे कमाने के 7 तरीके, जिनके लिए कोडिंग जानना जरूरी नहीं!

आज के डिजिटल दौर में AI से पैसे कमाना बेहद आसान हो गया है, जहां आपको किसी टेक्निकल डिग्री की जरूरत नहीं है.

Latest News
AI से पैसे कमाने के 7 तरीके, जिनके लिए कोडिंग जानना जरूरी नहीं!

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

आज का दौर बदल रहा है. कुछ साल पहले तक अगर किसी को कंप्यूटर या इंटरनेट से मोटी कमाई करनी होती थी, तो उसे कोडिंग, प्रोग्रामिंग या भारी-भरकम सॉफ्टवेयर सीखने पड़ते थे. लेकिन जब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आया है, तब से खेल पूरी तरह बदल गया है. अब आपको टेक जीनियस होने की जरूरत नहीं है, बस सही AI टूल्स का इस्तेमाल करना आना चाहिए. 

अगर आप भी घर बैठे अपने लैपटॉप या फोन से कमाई करना चाहते हैं, तो टेकक्रंच और बिजनेस इनसाइडर के डेटा पर आधारित यहां AI से पैसे कमाने के 7 आसान तरीके दिए जा रहे हैं, जिनके लिए कोडिंग की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

1. कंटेंट राइटिंग और ब्लॉगिंग

आजकल मार्केट में कंटेंट की भारी डिमांड है. ChatGPT, Claude और Copy.ai जैसे टूल्स की मदद से आप मिनटों में ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया कैप्शंस, आर्टिकल्स और स्क्रिप्ट्स लिख सकते हैं. आपको बस AI को सही प्रॉम्ट यानी निर्देश देना है. हां, आंख बंद करके कॉपी-पेस्ट न करें, AI से लिखे कंटेंट को अपनी भाषा में थोड़ा एडिट करें ताकि उसमें इंसानी टच आ जाए. आप फ्रीलांसिंग वेबसाइट्स पर क्लाइंट्स के लिए लिख सकते हैं या खुद का ब्लॉग शुरू कर सकते हैं.

2. सोशल मीडिया और रील्स बनाना

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील्स और शॉर्ट्स का जलवा है. बहुत से लोग बिना अपना चेहरा दिखाए सिर्फ AI की मदद से लाखों कमा रहे हैं. आप चैटजीपीटी से वीडियो की स्क्रिप्ट लिखवा सकते हैं, इलेवन लैब्स से शानदार वॉइसओवर जनरेट कर सकते हैं, और इनवीडियो या कैपकट से AI वीडियो जनरेटर्स से वीडियो तैयार कर सकते हैं. इन्हें मोनेटाइज करके या ब्रैंड एंडोर्समेंट से अच्छी कमाई होती है.

3. AI इमेजेस और डिजिटल आर्ट बेचना

अगर आपकी ड्राइंग खराब भी है, तो भी आप बेहतरीन आर्टिस्ट बन सकते हैं. मिडजर्नी, DALL-E 3 और Leonardo.ai जैसे टूल्स सिर्फ आपके लिखने भर से खूबसूरत पेंटिंग्स, लोगोज और वॉलपेपर्स बना देते हैं. आप इन इमेजेस को एडोब स्टॉक, शटरस्टॉकपर बेच सकते हैं या Etsy पर टी-शर्ट और मग्स पर प्रिंट करने के लिए डिजाइन के रूप में लिस्ट कर सकते हैं.

4. प्रॉम्ट इंजीनियरिंग  

AI से सही काम करवाने के लिए उसे सही निर्देश देना पड़ता है, जिसे 'प्रॉम्ट' कहते हैं. हर कोई अच्छा प्रॉम्ट नहीं लिख पाता. अगर आप AI से बेस्ट रिजल्ट निकालना सीख जाते हैं, तो आप अपने बनाए हुए प्रॉम्ट्स को बेच सकते हैं. प्रॉम्प्टबेस जैसी वेबसाइट्स पर लोग चैटजीपीटी और मिडजर्नी के प्रॉम्ट्स बेचकर अच्छे पैसे कमा रहे हैं.

5. ऑनलाइन कोर्स और ई-बुक्स बनाना

अगर आपको किसी विषय की जानकारी है, तो आप एआई की मदद से पूरा कोर्स स्ट्रक्चर तैयार कर सकते हैं. आप चैटजीपीटी से ई-बुक लिखवा सकते हैं और कैनवा के एआई फीचर्स से उसे डिजाइन कर सकते हैं. इसे आप अमेज़न किंडल या उडेमी पर अपलोड करके पैसिव इनकम का जरिया बना सकते हैं.

6. फ्रीलांस ट्रांसलेशन और सबटाइटलिंग

दुनियाभर की कंपनियों को अपने वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को दूसरी भाषाओं में ट्रांसलेट करवाना होता है. DeepL और ओपनएआई के ट्रांसलेशन टूल्स इस काम को बहुत सटीक तरीके से करते हैं. आप वीडियो के लिए सबटाइटल्स लिखने का काम भी ले सकते हैं. Fiverr और Upwork पर इस काम के लिए लोग काफी पैसे देते हैं.

7. वेबसाइट और लैंडिंग पेज डिजाइनिंग

पहले वेबसाइट बनाने के लिए कोडिंग जरूरी थी, लेकिन अब Framer, Wix ADI और Durable जैसे AI टूल्स आ चुके हैं. आप सिर्फ अपने बिजनेस का नाम और टाइप बताएंगे, और AI कुछ ही सेकंड्स में पूरी वेबसाइट तैयार कर देगा. आप छोटे दुकानदारों या लोकल बिजनेसेज के लिए वेबसाइट बनाकर उनसे चार्ज कर सकते हैं.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement