Advertisement

Bank Holidays in June: जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी की लिस्ट देखकर ही करें प्लानिंग

Bank Holidays In June 2025: जून के महीने में शनिवार-इतवार मिलाकर बैंक 12 दिन बंद रहेंगे.RBI कैलेंडर के मुताबिक, इस हफ्ते देश के ज्यादातर राज्यों में 7 जून को बकरीद की छुट्टी रहेगी.

Bank Holidays in June: जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी की लिस्ट देखकर ही करें प्लानिंग
Add DNA as a Preferred Source

Bank Holidays In June 2025: देश का वर्किंग क्लास महीना शुरू होते ही अपना कैलेंडर Bank Holiday Calender से मिला लेता है. इसके पीछे दो बड़े कारण हैं- एक तो ये कि बैंक की छुट्टी सरकारी छुट्टियों का पता लगाने का सबसे ऑथेंटिक जरिया मानी जाती है. दूसरा ये कि ज्यादातर काम ऑनलाइन होने के बाद भी काफी सारे काम ऐसे हैं जिनके लिए बैंक जाना पड़ता है. यहां बता दें कि बैंक के हॉलीडे लिस्ट में देश के अलग-अलग राज्यों में उनके स्थानीय त्योहारों को भी शामिल किया जाता है, ताकि लोग नेशनल हॉलिडे के साथ अपने स्थानीय त्योहार भी सेलिब्रेट कर सकें.

जून में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, जून में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे. इनमें पांच रविवार और दो शनिवार की रेगुलर छुट्टियां भी शामिल हैं. यानी 1 जून, 8 जून,14 जून, 15 जून, 22 जून, 28 जून और 29 जून को बैंकों में सामान्य अवकाश रहेंगे.

इनके अलावा कुछ राज्यों में बैंक 6 जून को बकरीद के मौके पर बंद रहेंगे. वहीं, अन्य राज्यों में 7 जून को बकरीद की छुट्टी रहेगी. 11 जून को कुछ राज्यों में संत कबीर की जयंती पर बैंक बंद रहेंगे. 27 जून को ओडिशा और मणिपुर में रथयात्रा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 30 जून को मिज़ोरम में रेमना नी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.

बैंक बंद होने पर भी इन सेवाओं पर नहीं होगा असर

बैंक की छुट्टी वाले दिन भी ग्राहक इंटरनेट से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. पैसे ट्रांसफर करना, UPI, बिल पेमेंट, मोबाइल रीचार्ज या ऑनलाइन बुकिंग जैसे कामों में बैंक बंद होने पर भी कोई बाधा नहीं आएगी. इसके लिए बैंक की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement