Advertisement

महीने के 2000 लगाकर बनाएं बच्चे का भविष्य, शादी-पढ़ाई किसी खर्च की नहीं होगी टेंशन

SIP for higher education: लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेरेंट्स के लिए सबसे बड़ी चिंता होती है अपने बच्चे बच्चे के भविष्य की. पेरेंट्स सोचते हैं कि वो ऐसा क्या करें कि पैसों की कमी बच्चों के सपनो के रास्ते में न आए. पेरेंट्स ₹2000 से ₹6000 तक की SIP शुरू करके अपने बच्चे की पढ़ाई का फंड जुटा सकते हैं.

Latest News
महीने के 2000 लगाकर बनाएं बच्चे का भविष्य, शादी-पढ़ाई किसी खर्च की नहीं होगी टेंशन
Add DNA as a Preferred Source

SIP for higher education: आज के दौर में आप किसी भी ऐसे कपल  से मिल लें जिनके छोटे बच्चे हैं, वो कपल आपको स्कूल की भारी फीस की परेशानी आपको ज़रूर बताएगा. दिल्ली जैसे शहर में ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों की फीस प्रायमरी कक्षाओं में ही लाख रुपये तक पहुंच जाती है. ऐसे में इन पेरेंट्स की बड़ी चिंता ये होती है कि स्कूल में ये हाल है तो हायर एजुकेशन तो और ज्यादा महंगा होगा. तब कैसे मैनेज होगा? एक अच्छी  Planning की मदद से आप बच्चे का भविष्य सिक्योर कर सकते हैं, वो भी अपने Personal Finance पर ज्यादा दबाव डाले बिना.

SIP for Child Education: बच्चे की हायर एजुकेशन के लिए SIP

अगर आप अपने बच्चों की हायर एजुकेशन के दबाव से बचे रहना चाहते हैं तो आपको बच्चे के पैदा होते ही एक SIP शुरू करनी होगी. SIP यानी सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान Mutual Funds में इनवेस्ट करने का एक आसान तरीका है. SIP का मकसद आम लोगों में हर महीने की छोटी सेविंग को बढ़ावा देना है और उस छोटी सेविंग से बड़ी संपत्ति बनाने में लोगों की मदद करना है. ये आप अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से तय कर सकते हैं कि आपको महीने में कितने रुपये SIP में लगाने हैं. महीने के 2000 से 6000 रुपये तक SIP में लगाकर आप अपने बच्चे के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं.


ये भी पढ़ें-  Money Making Tips: महीने के बस ₹3000 लगाकर कितने साल में बन जाएंगे करोड़पति?


महीने के 2000 रुपये की SIP से कितना फंड जमा होगा?

अगर आप बच्चे के पैदा होते ही महीने के 2000 रुपये SIP में लगाना शुरू करते हैं. तो जब बच्चा 18 साल का होगा तब तक आप 4 लाख 32 हजार रुपये जमा कर चुके होंगे. इस पर आपको लगभग 9 लाख 91 हजार रुपये का रिटर्न मिलेगा. यानी बच्चे के 18 साल के होने पर आपके पास 14 लाख 23 हजार रुपये का मैच्योरिटी अमाउंट होगा. आमतौर पर 18 की उम्र में बच्चों का स्कूल खत्म होता है. इसके बाद की पढ़ाई के लिए इन पैसों का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर बच्चे के पोस्ट ग्रेजुएशन के खर्चों के लिए SIP करना चाहते हैं तो बच्चे के 21 साल का होने पर आपके पास 20 लाख रुपये जमा होंगे.

₹3000, ₹4000, ₹5000, ₹6000 SIP for child Education

₹3000 की SIP करने पर 12 प्रतिशत के सालाना रिटर्न के हिसाब से 18 साल में आपके पास 21 लाख 35 हजार रुपये का फंड जमा होगा. वहीं, 21 साल में आपके पास 31 लाख 29 हजार रुपये का फंड जमा होगा. ₹4000 की SIP करने पर 12 प्रतिशत के सालाना रिटर्न के हिसाब से 18 साल में आपके पास 28 लाख 46 हजार रुपये और 21 साल में 41 लाख 72 हजार रुपये का फंड जमा होगा. ₹5000 की SIP करने पर 12 प्रतिशत के सालाना रिटर्न के हिसाब से 18 साल में आपके पास 35 लाख 58 हजार रुपये और 21 साल में 52 लाख 15 हजार रुपये का फंड जमा होगा. ₹6000 की SIP करने पर 12 प्रतिशत के सालाना रिटर्न के हिसाब से 18 साल में आपके पास 42 लाख 70 हजार रुपये और 21 साल में 62 लाख 58 हजार रुपये का फंड जमा होगा.

इस तरीके से आप खुद पर ज्यादा आर्थिक दबाव डाले बिना ही आप अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं. महीने की छोटी सी बचत से आप बच्चों की पढ़ाई, कोचिंग या उनकी दूसरी ज़रूरतों का ख्याल रख सकते हैं. 

(नोट- म्यूचुअल फंड्स में निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन है. निवेश करने से पहले अपने आर्थिक सलाहकार की राय ज़रूर लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement