Advertisement

इस सरकारी स्कीम में पैसे लगाकर हर महीने कमाएं 56 हजार रुपये, वो भी टैक्स फ्री, पूरा तरीका यहां जान लें

अगर आप एक साल में डेढ़ लाख रुपये तक बचा सकते हैं तो उसे PPF में लगाकर आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने 50 हजार तक की इनकम एन्श्योर कर सकते हैं. PPF भारत सरकार की एक योजना है, जो पूरी तरह से टैक्स फ्री है. इसमें न इनवेस्टमेंट पर टैक्स लगता है, न इंटरेस्ट पर और न ही मैच्योरिटी अमाउंट पर.

इस सरकारी स्कीम में पैसे लगाकर हर महीने कमाएं 56 हजार रुपये, वो भी टैक्स फ्री, पूरा तरीका यहां जान लें
Add DNA as a Preferred Source

PPF यानी पब्लिक प्रॉविडेंट फंड. इसे लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है. इसकी वजह ये है कि इसमें मिलने वाला इंटरेस्ट फिक्स्ड होता है, मार्केट के उतार-चढ़ाव का पीपीएफ पर कोई असर नहीं पड़ता है. PPF पर सरकार साल का 7.1 प्रतिशत इंटरेस्ट देती है. इसकी मदद से आप अपना टैक्स भी बचा सकते हैं और रिटायरमेंट के बाद के लिए टैक्स फ्री रिटायरमेंट फंड भी बिल्ड कर सकते हैं. PPF में एक साल में ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख रुपये और कम से कम 500 रुपये इनवेस्ट किए जा सकते हैं. 

आपको बता दें कि PPF अकाउंट 15 साल में मैच्योर होता है और अकाउंट मैच्योर होने के बाद आप उसे 5-5 साल के ब्लॉक में एक्टेंड भी कर सकते हैं. ये एक्सटेंशन आप दो तरीकों से कर सकते हैं-

1- बिना कॉन्ट्रीब्यूशन के एक्सटेंशन- इसमें आपकी तरफ से कोई पैसा PPF में नहीं जाएगा और आपके PPF में जमा पैसों पर तय रेट के हिसाब से इंटरेस्ट जुड़ता रहेगा.

2- कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ एक्सटेंशन- इसमें आप पहले की तरह की पीपीएफ में पैसे कॉन्ट्रीब्यूट कर सकेंगे.

PPF से रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने 50 हजार कमाने का फॉर्मूला

अगर आप साल के डेढ़ लाख रुपये PPF में इनवेस्ट करते हैं तो 15 साल पूरा होने पर आप 22 लाख 50 हजार रुपये इनवेस्ट कर चुके होंगे. इतने समय में 7.1 प्रतिशत के हिसाब से आपको 18 लाख 18 हजार रुपये इंटरेस्ट मिलेंगे. यानी आपके PPF अकाउंट का मैच्योरिटी अमाउंट होगा 40 लाख 68 हजार रुपये का.

इसे अगर आप 5 साल के लिए कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ एक्सटेंड करते हैं. तो 20 साल पूरा होने पर आपका इनवेस्टमेंट होगा- 30 लाख. उस पर इंटरेस्ट होगा- 36 लाख 58 हजार. 20 साल में टोटल मैच्योरिटी अमाउंट होगा- 66 लाख 58 हजार

अब आप दूसरी बार अपना PPF अकाउंट एक्सटेंड करें. इस बार बिना कॉन्ट्रीब्यूशन के. पांच साल में आपको 66 लाख 58 हजार पर 27 लाख 24 हजार रुपये इंटरेस्ट के तौर पर मिलेंगे. यानी 25 साल में आपके PPF अकाउंट में होंगे- 93 लाख 82 हजार रुपये. 

अब क्या करें?

दूसरे एक्सटेंशन के बाद आपके पास एक ऑप्शन ये है कि आप PPF से पैसे निकाल लें और अपने बैंक अकाउंट में रख लें. लेकिन सामान्य सेविंग बैंक अकाउंट में PPF के मुकाबले बहुत कम इंटरेस्ट मिलता है और उस पर टैक्स भी लगता है.

दूसरा ऑप्शन ये है कि आप अकाउंट को फिर से एक्सटेंड कर लें. 93.82 लाख रुपये पर 7.1 प्रतिशत के हिसाब से साल का 6.66 लाख रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा. PPF के नियम के मुताबिक, अगर आपने बिना कॉन्ट्रीब्यूशन के एक्सटेंड किया है तो आप साल में PPF बैलेंस से जितना चाहे उतना पैसा निकाल सकते हैं. लेकिन यहां आपको केवल इंटरेस्ट में मिला पैसा निकालना है. यानी साल के 6.6 लाख रुपये. 

इसमें फायदा ये है कि आड़े वक्त के लिए आपका बड़ा कॉर्पस आपके पीपीएफ अकाउंट में जमा होगा और आपकी ज़रूरतें पूरी करने के लिए आपको साल के 6.6 लाख यानी महीने के करीब 56 हजार रुपये इंटरेस्ट के तौर पर मिलते रहेंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement