बिजनेस
EPFO ने साल 2025-26 के लिए ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है. इस साल के लिए 8.25 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट तय किया गया है. चलिए समझते हैं PF Interest Calculation का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस.
EPFO ने इस साल का PF इंटरेस्ट रेट तय कर दिया है. PF बैलेंस पर इस साल 8.25 प्रतिशत का इंटरेस्ट मिलेगा. लेकिन ये इंटरेस्ट हमारे और आपके PF अकाउंट में जुड़ता कैसे है? क्या पूरे बैलेंस पर सपाट 8.25 का इंटरेस्ट मिलेगा? मैंने बीच में पैसे निकाल लिए, तो क्या मुझे इंटरेस्ट नहीं मिलेगा? चलिए इन इन सारे सवालों के जवाब आसान भाषा में समझते हैं.
PF के लिए EPFO सालाना इंटरेस्ट तय करता है. अगर अप्रैल 2025 में आपका ओपनिंग PF बैलेंस 1 लाख रुपये था और हर महीने 5000 रुपये का कॉन्ट्रीब्यूशन आपके अकाउंट में जुड़ा. तो मार्च, 2026 में आपका बैलेंस होगा 1 लाख 60 हजार रुपये. अगर आपको लगता है कि साल के अंत में 8.25 प्रतिशत की दर से 13200 रुपये आपके PF बैलेंस में जुड़ जाएंगे आपको गलत लगता है.
ऊपर के उदाहरण से ही समझते हैं. मान लीजिए कि अप्रैल 2025 में आपके PF अकाउंट का ओपनिंग बैलेंस 1 लाख रुपये था. तो साल के अंत में यानी मार्च 2026 में इस 1 लाख रुपये पर आपको पूरे 8.25 प्रतिशत का इंटरेस्ट मिलेगा. इसकी शर्त बस इतनी है कि आपने अपने अकाउंट से सालभर में पैसे न निकाले हों. इसके बाद हर महीने आपके अकाउंट में जो कॉन्ट्रीब्यूशन होगा उस पर हर महीने के हिसाब से इंटरेस्ट कैल्कुलेट होगा और साल के अंत में वो इंटरेस्ट अकाउंट में जुड़ेगा. लेकिन सालभर में जो कॉन्ट्रीब्यूशन अकाउंट में आएगा उस पर पूरा 8.25 प्रतिशत का इंटरेस्ट नहीं मिलेगा, बल्कि हर महीने के हिसाब से इंटरेस्ट कैल्कुलेट होगा और साल के अंत में आपके अकाउंट में जुड़ेगा.
ये भी पढ़ें- किन लोगों के PF अकाउंट्स में आएंगे ₹30.52 करोड़, कहीं आपका भी खाता तो नहीं?
अब महीने के हिसाब से इंटरेस्ट कैसे तय होगा? इसके लिए सालभर के इंटरेस्ट रेट यानी 8.25 प्रतिशत को 12 से भाग दे दिया जाएगा. इस साल का इंटरेस्ट रेट 8.25 प्रतिशत है, यानी इस साल हर महीने 0.6875 प्रतिशत की दर से इंटरेस्ट जुड़ेगा. आपके PF बैलेंस पर एक महीने का इंटरेस्ट कितना होगा ये जानने के लिए एक फॉर्मूला भी इस्तेमाल में आता है.
EPFO Interest= Opening Balance (Interest rate/12)
यहां ओपनिंग बैलेंस से मतलब है महीने की शुरुआत का पीएफ बैलेंस. इंटरेस्ट रेट/ 12 यानी एक महीने का इंटरेस्ट रेट.
अब मान लीजिये कि आपके पीएफ अकाउंट में हर महीने 5000 रुपये का कॉन्ट्रीब्यूशन होता है. पहले महीने में यानी अप्रैल में इस कॉन्ट्रीब्यूशन पर कोई इंटरेस्ट नहीं मिलेगा. क्योंकि अप्रैल के अंत में कॉन्ट्रीब्यूशन जुड़ता है. हालांकि, बाद के हर महीने के कॉन्ट्रीब्यूशन पर इंटरेस्ट मिलेगा.
इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए ये टेबल देखें-
अगर हर महीने आपके अकाउंट में 5000 रुपये का कॉन्ट्रीब्यूशन जुड़ता है. तो अप्रैल का ओपनिंग बैलेंस 0 और क्लोज़िंग बैलेंस 5000 होगा. अप्रैल के महीने में कोई इंटरेस्ट नहीं मिलेगा. अब मई का ओपनिंग बैलेंस होगा 5000. इसमें मई का कॉन्ट्रीब्यूशन जुड़ेगा, टोटल अमाउंट होगा 10 हजार. इस 10 हजार में 0.6875 प्रतिशत का इंटरेस्ट जुड़ेगा. यानी मई का क्लोजिंग बैलेंस होगा 10068.75 रुपये.
यही जून का ओपनिंग बैलेंस होगा. इस ओपनिंग बैलेंस में जून का कॉन्ट्रीब्यूशन जुड़ेगा. जून में 15068.75 रुपये पर 0.6875 रुपये का इंटरेस्ट जुड़ेगा. इस तरह जून का क्लोजिंग बैलेंस होगा 15,172.34 रुपये. अब इसी तरह मार्च तक हर महीने का इंटरेस्ट कैल्कुलेट होगा और 31 मार्च को PF बैलेंस में जुड़ जाएगा.
इसमें अप्रैल के कॉन्ट्रीब्यूशन पर आपको कोई इंटरेस्ट नहीं मिलेगा. मई में अप्रैल और मई के कॉन्ट्रीब्यूशन पर इंटरेस्ट मिलेगा. जून में पहले दो महीनों का कॉन्ट्रीब्यूशन, उस पर मिले इंटरेस्ट और जून के कॉन्ट्रीब्यू हर महीने के ओपनिंग बैलेंस पर आपका इंटरेस्ट कैल्कुलेट होगा. ओपनिंग बैलेंस+इंटरेस्ट+कॉन्ट्रीब्यूशन जुड़कर उस महीने का क्लोजिंग बैलेंस बनेगा. यही अगले महीने का ओपनिंग बैलेंस होगा.
किसी भी फाइनेंशियल ईयर के बीतने से पहले उस साल के लिए EPFO की तरफ से इंटरेस्ट रेट तय किया जाता है. उस इंटरेस्ट रेट के हिसाब से हर महीने का इंटरेस्ट कैल्कुलेट होता है और पूरा इंटरेस्ट साल के आखिर में जुड़ता है.
अगर आपने अपने PF से पैसा निकाला है तो जितना पैसा आपके अकाउंट में बचा है उस पर पूरा इंटरेस्ट आपको मिलेगा. वहीं, जो पैसा आपने निकाला है वो जितने समय तक आपके अकाउंट में था उसका इंटरेस्ट आपको मिलेगा. उदाहरण के लिए अगर बीते साल का क्लोजिंग बैलेंस 2 लाख रुपये था. और आपने जुलाई में 50 हजार रुपये निकाल लिए. 50 हजार रुपये पर आपको जून तक का इंटरेस्ट मिलेगा. वहीं बचे हुए डेढ़ लाख रुपये पर आपको पूरे साल का इंटरेस्ट मिलेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से