Advertisement

20-25 साल के लिए लोन लेने की जगह किराए पर रहकर ये काम करें, 15 साल में खरीद लेंगे अपना घर, CA ने बताया फॉर्मूला

अगर आप अपने 20s में हैं और घर लेने का प्लान कर रहे हैं तो होम लोन लेने की सोचने से पहले थोड़ा सोच-विचार कर लें. एक अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग से आप कुछ सालों में बिना लोन के ही घर खरीद सकते हैं.

Latest News
20-25 साल के लिए लोन लेने की जगह किराए पर रहकर ये काम करें, 15 साल में खरीद लेंगे अपना घर, CA ने बताया फॉर्मूला
Add DNA as a Preferred Source

क्या आप घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां तो आप बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ बिना लोन लिए भी घर खरीद सकते हैं.  CA नितिन कौशिक ने बताया है कि 20 साल तक EMI चुकाने से बेहतर ये है कि EMI के बराबर पैसा SIP में लगाओ, 10 से 15 साल में आप बिना लोन के घर लेने की स्थिति में पहुंच सकते हो. वो लिखते हैं आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति घर खरीदने के सपने देखता है. लोगों को लगता है कि घर खरीदना या घर बनाना सफलता की निशानी है. लेकिन असली मकसद एसेट बिल्ड करने का है, आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग से अपना एसेट बिल्ड कर सकते हैं और उससे अपना घर खरीद सकते हैं.

करियर की शुरुआत में ही होम लोन लेने पर क्या होता है?

जैसे ही आपकी EMI शुरू होती है आप 20 साल के लिए उस EMI से बंध जाते हैं. करीब 40 हजार हर महीने आप EMI में लगाते हैं. आपके पास कोई लिक्विडिटी नहीं होती. फंड कम होता है तो आप हाथ बांधकर इनवेस्ट करते हैं. EMI से आप ऐसे बंध जाते हैं कि आपको नौकरी बदलने से पहले काफी सोच-विचार करना पड़ता है. आप घर के मालिक तो बन जाते हैं, पर EMI आपके पैसों का मालिक बन जाता है.


ये भी पढ़ें- हिंदी मीडियम से पढ़े गांव के लड़के ने 10 साल में जुटा लिए 4 करोड़, ये है उसके पैसे कमाने का प्लान


EMI के पैसों से कैसे बिल्ड करें लोन फ्री घर के लिए पैसे?

आप EMI के 40 हजार को SIP/PPF में लगाएं. साल के 10-12 प्रतिशत के हिसाब से आपको रिटर्न मिलेगा. इससे आपके हाथ में पैसे रहेंगे और आपका पैसा बढ़ता रहेगा. आपको नौकरी, शहर बदलने में कोई परेशानी नहीं आएगी. 10-15 साल में आपके पास इतना पैसा होगा कि आप बिना लोन के भी घर खरीद पाएंगे.

SIP Calculator: 40 हजार की SIP से 15 साल में कितने पैसे बनेंगे

अगर आप EMI की जगह 40 हजार की SIP करते हैं तो हिसाब से 15 साल में आप 72 लाख रुपये इनवेस्ट करेंगे. 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न के हिसाब से 15 साल में आपको 1 करोड़, 18 लाख, 37 हजार रुपये रिटर्न के तौर पर मिलेंगे. इस तरह आपका मैच्योरिटी अमाउंट होगा 1 करोड़ 90 लाख का. वहीं, 10 प्रतिशत के सालाना रिटर्न के हिसाब से देखें तो 15 साल में आपके पास कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपये होंगे. इन पैसों से आप बिना होम लोन के.

वहीं, अगर आप 40 हजार की EMI चुकाते हैं तो करीब 50 लाख के लोन पर आप बैंक को 20 साल में 95 लाख रुपये से ज्यादा चुकाएंगे. 
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement