ब्लॉग
Salman Khan आज अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आज उन्होंने Sikandar का पोस्टर शेयर किया. इसके बाद एक्टर पूरे स्वैग के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए.
सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का आज 59वां बर्थडे है. इस मौके पर सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar) का पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें इसके टीजर की रिलीज डेट का खुलासा किया गया. इसी बीच सलमान की बर्थडे पर फैंस को झलक मिल गई है. उन्हें धांसू अवतार में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. भाईजान का स्वैग देख फैंस उनपर फिदा हो गए हैं.
सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच कलीना एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान वो ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक जैकेट और ब्लैक शेड्स में डैपर लगे. उनका ये धांसू अवतार देख फैंस दीवाने हो गए हैं और भर भर कर तारीफ कर रहे हैं. बर्थडे के मौके पर उनकी झलक मिलना किसी ट्रीट से कम नहीं है. उनकी कई वीडिया और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं. सलमान ने इससे पहले अपने परिवार और दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस पार्टी की फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं.
Sikandar का टीजर होगा रिलीज
सिकंदर का टीजर आज रिलीज होना था पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद इसे बदल दिया गया. एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस मूवी का टीजर अब कल यानी 28 दिसंबर को जारी होगा. ऐसे में फैंस इसके लिए काफी उत्साहित हैं.
ये भी पढ़ें: 2900 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाले Salman Khan के पास कहां-कहां से आता है पैसा
कब रिलीज होगी Sikandar
सिकंदर अगले साल ईद 2025 को रिलीज होगी. इसमें उनके साथ पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. साथ ही शरमन जोशी और काजल अग्रवाल भी फिल्म में दिखने वाले हैं. इससे पहले 2023 में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर रिलीज हुई थी पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई. ऐसे में अब सिकंदर से सभी को काफी उम्मीदें हैं.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.