Advertisement

Bihar Election Results: ECI की वेबसाइट या ऐप पर कैसे देखें बिहार चुनाव के नतीजे? जानें आसान तरीका

Bihar Election Results Live 2025: इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट या ऐप पर बिहार विधानसभा चुनाव की लाइव काउंटिंग कैसे चेक कर सकते हैं? जान लेते हैं इसका आसान तरीका...

Latest News
Bihar Election Results: ECI की वेबसाइट या ऐप पर कैसे देखें बिहार चुनाव के नतीजे? जानें आसान तरीका

Bihar Election 2025 Results live

Add DNA as a Preferred Source

Where to Watch Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे कल 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे. बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर 6 और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी, अब सभी की नजरें चुनावी नतीजों पर हैं. बता दें कि 11 नवंबर को आए एग्जिट पोल में एनडीए की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया था. कई लोगोंं के मन में ये सवाल उठ रहा है कि वह कल इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट या ऐप पर लाइव काउंटिंग कैसे चेक कर पाएंगे? आइए जान लेते हैं इसका तरीका... 

ECI की आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर ऐसे देखें रिजल्ट 

बता दें कि चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर रियल-टाइम अपडेट लगातार उपलब्ध कराए जाते रहेंगे.  मतगणना के बाद दोपहर तक अंतिम नतीजे घोषित हो सकते हैं.  मतगणना के लाइव रुझान और परिणाम ECI वेबसाइट के यूआरएल https://results.eci.gov.in  पर उपलब्ध होंगे. 

वोटर हेल्पलाइन ऐप पर ऐसे देखें नतीजे

इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे ऐप पर भी देख सकते हैं. इसके लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप (ECINet) को Google Play या Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप को ओपन करने पर आपको कुछ ऑप्शन दिखेंगे, आपको About Elections पर क्लिक करना हैं, जहां आपको Current Election का ऑप्शन दिखेगा. इसके बाद आप Election Results पर किल्क कर लाइव नतीजे देख सकते हैं. 

DNA Hindi पर देखें ताजा अपडेट  

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए आप DNA Hindi के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव ब्लॉग भी फॉलो कर सकते हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement