Advertisement

Karakat Election Result: काराकाट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पीछे, कौन जीत रहा है मुकाबला?

Karakat Vidhan Sabha Election Result 2025: बिहार में मतों की गणना जारी है. बिहार में एक बार फिर से NDA की सरकार बनती नजर आ रही है. चुनाव के दौरान बीजेपी नेता और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी चर्चा में थीं. बता दें कि अब शुरुआती रुझानों में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काफी पीछे चल रही हैं...

Latest News
Karakat Election Result: काराकाट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पीछे, कौन जीत रहा है मुकाबला?

Karakat Election Result, Jyoti Singh

Add DNA as a Preferred Source

Karakat Vidhan Sabha Election Result 2025: बिहार में मतों की गणना जारी है. बिहार में एक बार फिर से NDA की सरकार बनती नजर आ रही है. चुनाव के दौरान बीजेपी नेता और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी चर्चा में थीं. बता दें कि अब शुरुआती रुझानों में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काफी पीछे चल रही हैं...  ज्योति सिंह ने चुनाव में जोर शोर से प्रचार-प्रसार भी किया था. काराकाट सीट से CPI के उम्मीदवार अरुण सिंह आगे चल रहे हैं...    

Arun Singh जीत रहे हैं मुकाबला

बता दें कि CPI(ML)(L) प्रत्याशी Arun Singh 24564 वोट पाकर सबसे आगे हैं. वहीं, JD(U) प्रत्याशी Mahabali Singh 22031 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इसके बाद 6740 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं ज्योति सिंंह. फिलहाल काराकाट विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है.

Mahabali Singh दौड में आगे माने जा रहे थे

बता दें कि सियासी तौर पर बिहार के अहम विधानसभा क्षेत्रों में शुमार काराकाट सीट पर उलटफेर देखने को मिला रहा है. इस सीट पर मतदान तक चुनावी दौड़ में Mahabali Singh आगे बताए जा रहे थे, जो अब दूसरे नंबर पर हैं. ऐसे में इस सीट पर जीत   CPI(ML)(L) प्रत्याशी Arun Singh की होती दिख रही है. 

वैवाहिक विवादों को लेकर चर्चा में थीं ज्योति सिंह 

पवन सिंह के साथ अपने वैवाहिक विवादों के चलते ज्योति सिंह चर्चा में थी. ज्योति सिंह ने चुनाव में जोर शोर से प्रचार-प्रसार भी किया था. इसलिए लोगों की निगाहें काराकाट सीट पर थीं, ज्योति सिंह ने किसी पार्टी का टिकट नहीं लिया था, बल्कि निर्दलीय (इंडिपेंडेंट) उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में कूद पड़ीं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement