बिहार चुनाव 2025
Chanpatiya Vidhan Sabha Result, Manish Kashyap: त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण की चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव हारने की कगार पर हैं, यूट्यूबर मनीष कश्यप चुनावी हार-जीत की रेस में काफी पीछे चले गए हैं.
Chanpatiya Vidhan Sabha Result, Manish Kashyap: त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण की चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव हारने की कगार पर हैं, यूट्यूबर मनीष कश्यप चुनावी हार-जीत की रेस में काफी पीछे चले गए हैं. इस सीट पर कांग्रेस से अभिषेक रंजन आगे चल रहे हैं, वहीं BJP उम्मीदवार उमाकांत सिंह 86409 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. तीसरे नंबर पर हैं जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट मनीष कश्यप.
चनपटिया सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक रंजन और BJP उम्मीदवार उमाकांत सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला है. जनसुराज के सबसे चर्चित उम्मीदवारों में से एक मनीष कश्यप भी चुनाव हार गए हैं. मनीष चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर प्रशांत किशोर के साथ जुड़े थे. लेकिन, जन सुराज पार्टी से चुनाव लड़ रहे मनीष कश्यप को 36933 वोट मिले.
यह भी पढ़ें: Bihar Election Result: AIMIM ने इन दो हिंदू उम्मीदवारों पर जताया था भरोसा, मिला बड़ा झटका
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरी ताकत के रूप में जमीन तलाशने उतरी जनसुराज को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है. बता दें कि प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जन सुराज से मनीष कश्यप को चनपटिया सीट का टिकट दिया था. पर युवाओं के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल करने वाले मनीष कश्यप जीत से तो काफी दूर रह गए. हालांकि, 35 हजार वोट लाकर वह अपनी पार्टी में सर्वाधिक वोट हासिल करने वाले उम्मीदवारों में से एक बन गए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से