बिहार चुनाव 2025
Bihar Election 2025 Result- AIMIM: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM (All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen) ने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से 5 सीटों पर AIMIM की बढ़त दिख रही है.
Bihar Election 2025 Result- AIMIM: बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती जारी है, दोपहर 02:00 बजे तक भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सभी 243 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) 91 पर आगे चल रही है. दूसरे नंबर पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) 79 सीटों पर आगे है. इसके बाद, RJD 28, LJPRV 22 और AIMIM 5 सीटों पर आगे चल रही है.
बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM (All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen) ने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से 5 सीटों पर AIMIM की बढ़त दिख रही है.
असदुद्दीन ओवैसी ने सभी AIMIM की 25 सीटों पर 2 हिंदू कैंडिडेट को चुनाव मैदान में उतारा था. पहला पार्टी ने ढाका विधानसभा सीट से राणा रंजीत सिंह को टिकट दिया था, दूसरा सिकंदरा विधानसभा सीट से मनोज कुमार दास को टिकट दिया है. ये दोनों ही कैंडिडेट पीछे चल रहे हैं.
- ठाकुरगंज सीट पर AIMIM कैंडिडेट गुलाम हसनैन आगे चल रहे हैं.
- जोकीहाट विधानसभा सीट पर AIMIM कैंडिडेट मुर्शिद आलम आगे चल रहे हैं.
- अमौर सीट पर AIMIM कैंडिडेट अख्तरुल इमान आगे चल रहे हैं.
- बैसी सीट पर AIMIM कैंडिडेट गुलाम सरवर आगे चल रहे हैं.
- कोचाधामन सीट से AIMIM कैंडिडेट सरवर आलम आगे चल रहे हैं.
ढाका विधानसभा सीट सुर्खियों रहा, क्योंकि यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल माना जाता है और यह जानते हुए भी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने यहां से राणा रंजीत सिंह को टिकट दिया था, इनकी छवि भी कट्टर हिंदू नेता के रूप में जानी जाती है.
ढाका विधानसभा सीट सुर्खियों रहा, क्योंकि यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल माना जाता है और यह जानते हुए भी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने यहां से राणा रंजीत सिंह को टिकट दिया था, इनकी छवि भी कट्टर हिंदू नेता के रूप में जानी जाती है. इसके अलावा सिकंदरा विधानसभा सीट से AIMIM से मनोज कुमार दास मैदान में थे, वह भी हार रहे हैं..
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से