बिहार चुनाव 2025
जया पाण्डेय | Nov 14, 2025, 07:06 PM IST
1.कितनी पढ़ी-लिखी हैं तेजस्वी की पत्नी राजश्री?

बिहार चुनाव के रिजल्ट के बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव सुर्खियों में हैं. ऐसे में लोग उनकी पत्नी राजश्री यादव के बारे में जानना चाहते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि वह कितनी पढ़ी-लिखी हैं और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे से शादी करने से पहले वह क्या करती थीं?
2.ईसाई परिवार से आती हैं राजश्री

राजश्री हरियाणा के रेवाड़ी के एक ईसाई परिवार से आती हैं और उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल प्रिंसिपल थे. शादी से पहले उनका नाम रेचल गोडिन्हो था और दिसंबर 2021 में शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर राजश्री यादव रख लिया.
3.दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है पढ़ाई

रेचल ने दिल्ली के आरकेपुरम की दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई-लिखाई की है और फिर उन्होंने दिल्ली से ही अपना ग्रेजुएशन भी पूरा किया. शादी से पहले उन्होंने लंदन में बार्कलेज बैंक में कुछ समय के लिए काम भी किया.
4.शादी के पहले एयर होस्टेस थीं राजश्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एयर होस्टेस के तौर पर भी काम किया है. हालांकि शादी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अपने परिवार पर ध्यान देने और अपने पति के राजनीतिक करियर में सहयोग करने लगीं.
5.क्रिकेट में करियर बनाने के लिए तेजस्वी ने छोड़ दी थी पढ़ाई

वहीं अगर उनके पति तेजस्वी यादव की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है. उन्होंने 10वीं की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है और क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी. हालांकि वहां भी वह खास कमाल नहीं कर पाए और फिलहाल राजनीति में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहे हैं.
6.तेजस्वी ने जीती राघोपुर सीट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उन्होंने राघोपुर सीट से जीत हासिल की है. हालांकि उनकी पार्टी आरजेडी इस चुनाव में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और बीजेपी और जेडीयू से सीटें जीतने के मामले में पीछे रह गई.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से