बिहार चुनाव 2025
राजा राम | Nov 14, 2025, 09:45 PM IST
1.कई सीटों पर कांटे की टक्कर

बिहार चुनाव परिणाम 2025 में एनडीए ने शानदार सफलता हासिल करते हुए सत्ता में मजबूत वापसी की है. वहीं महागठबंधन 40 सीटों का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहा. इन नतीजों के बीच कई सीटों पर ऐसा मुकाबला देखने को मिला कि मतगणना के अंतिम राउंड तक जीत-हार का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया.
2.राधा चरण साह

आरा लोकसभा क्षेत्र की संदेश सीट पर बेहद कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहां जेडीयू के राधा चरण साह ने आरजेडी के दीपू सिंह को सिर्फ 27 वोटों के अंतर से मात दी.
3. महेश पासवान

इसी तरह अगिआंव सीट पर बीजेपी के महेश पासवान ने सीपीआई (एमएल) के शिव प्रकाश रंजन को केवल 95 वोटों से हराकर जीत दर्ज की.
4.अभिषेक रंजन

चनपटिया में मुकाबला भी उतना ही करीबी रहा. चनपटिया सीट पर कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने बीजेपी के उमाकांत सिंह को 602 वोटों से पीछे छोड़ दिया.
5.अरुण कुमार

वहीं बख्तियारपुर में एलजेपी (रामविलास) के अरुण कुमार ने आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार को 981 वोटों से हराया.
6.कुमार सर्वजीत

बोधगया सीट पर आरजेडी ने अपनी पकड़ बनाए रखी और कुमार सर्वजीत ने एलजेपी (रामविलास) के श्यामदेव पासवान को 881 वोटों से मात दी.
7. संगीता देवी

बलरामपुर में एलजेपी (रामविलास) की संगीता देवी ने एआईएमआईएम के मोहम्मद आदिल हसन को 389 वोटों के अंतर से हराया.
8.फ़ैसल रहमान

सबसे रोमांचक मुकाबला ढाका सीट पर देखने को मिला, जहां आरजेडी के फ़ैसल रहमान ने बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल को केवल 178 वोटों से हराया. इन करीबी नतीजों ने बिहार चुनाव 2025 की तस्वीर को और भी दिलचस्प बना दिया.