बिहार चुनाव 2025
Abhay Sharma | Nov 14, 2025, 09:35 PM IST
1.किसकी कितनी सीटें?

BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव में 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से 89 सीटों पर बढ़त बनी हुई है. इसके अलावा JDU 85, चिराग पासवान की लोजपा (आर) को 19, उपेंद्र कुशवाहा की रालोमा को 3 और जीतन राम मांझी HUM को 5 सीटें मिलती नजर आ रही हैं.
2.क्या बैठ रहा है समीकरण?

बिहार में विधानसभा 243 सीटें हैं, सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 सीटों का है. भले ही बीजेपी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, फिर भी नीतीश कुमार को साइडलाइन करना बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा. क्योंकि केंद्र में बीजेपी की सत्ता नीतीश समर्थन से ही टिकी हुई है.
3.एक पोस्ट ने मचाई हलचल

हाल ही में बिहार चुनाव के नतीजों के बीच JDU द्वारा एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट ने हलचल मचा दी थी, जिसमें नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बताया गया था, लेकिन फिर बाद में हटा दिया गया. हटाई गई इस पोस्ट के बाद यह सवाल और गहराया है कि जीत के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा?
4.मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा तेज

बिहार में BJP नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ी है. ऐसे दावा किया जाता रहा है कि NDA में भले ही बीजेपी बीस रहे, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं. चर्चा इस बात की भी तेज हो गई है कि भाजपा शायद इस बार बिहार में अपना ही कोई नेता मुख्यमंत्री बनाना चाहे..
5.मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम पद पर इन नामों की भी चर्चा

सीएम बनने की रेस में सबसे आगे नाम नीतीश कुमार का ही है. इसके अलावा कुछ और नाम हैं, जिनकी चर्चा हो रही है. इनमें सम्राट चौधरी, युवा चेहरा चिराग पासवान का नाम शामिल है. वहीं डिप्टी CM के लिए जेडीयू के भरोसेमंद नेता संजय झा और विजय कुमार चौधरी मजबूत विकल्प हैं.