बिहार चुनाव 2025
रईश खान | Nov 14, 2025, 07:58 PM IST
1.कुमार प्रणय

मुंगेर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कुमार प्रणय ने RJD के अविनाश कुमार विद्यार्थी को 18,750 वोटों से हरा दिया है. कुमार प्रणय सबसे अमीर प्रत्याशियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे, लेकिन पहले और दूसरे नंबर के प्रत्याशी हार गए. जिसके बाद प्रणय विधानसभा पहुंचने वाले सबसे अमीर विधायक बन गए हैं.
2.अनंत सिंह

मोकामा सीट से बाहुबली अनंत कुमार ने लगातार सातवीं बार जीत दर्ज की है. उन्होंने आरजेडी की वीना देवी को 28,206 वोटों से हराया. अनंत सिंह ने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में 100 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई.
3.कुमार पुष्पांजय

शेखपुरा की बरबीघा विधानसभा सीट से JDU के डॉक्टर कुमार पुष्पांजय ने जीत दर्ज की है. पुष्पांजय बिहार के सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं. उनकी नेटवर्थ 94 करोड़ रुपये है.
4.मनोरमा देवी

बेलागंज विधानसभा सीट से JDU की मनोरमा देवी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 2882 मतों से हराया है. मनोरमा देवी की अमीर नेताओं में गिनती होती है. उनकी संपत्ति लगभग 75 करोड़ रुपये है.
5.सबसे अमीर उम्मीदवार कौन था?

बिहार के रण में सबसे अमीर उम्मीदवार के तौर पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के रण कौशल प्रताप मैदान में थे. जिन्होंने लौरिया सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन बीजेपी के विनय बिहारी से 26,966 वोट से हार गए. कौशल प्रताप के पास घोषित कुल संपत्ति 368 करोड़ रुपये है.