बिहार चुनाव 2025
रईश खान | Nov 14, 2025, 10:00 PM IST
1.मोहम्मद सरवर आलम

कोचाधामन सीट से AIMIM उम्मीदवार मोहम्मद सरवर आलम (MOHAMMAD MURSHID ALAM) ने 23 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की. उन्होंने RJD के मुजाहिद आलम को हराया है. सरवर आलम ने पोस्टग्रेजुएट तक पढ़ाई की है. उनके पास 1.3 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें 70.5 लाख की चल संपत्ति और 57.5 लाख की अचल संपत्ति है.
2.मोहम्मद मुर्शीद आलम

जोकिहाट सीट से मोहम्मद मुर्शीद आलम ने 28,803 बंपर जीत दर्ज की है. मुर्शिद आलम बारवीं तक पढ़े-लिखे हैं. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने 3.8 करोड़ संपत्ति का खुलासा किया है.
3.तौसीफ आलम

बहादुरगंज विधानसभा सीट से एआईएमआईएम के प्रत्याशी मोहम्मद तौसीफ आलम (MD. TAUSEEF ALAM) ने कांग्रेस के मोहम्मद माशावर आलम को 28,726 वोट से पटकनी दी है. तौसीफ आलम ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, उन्होंने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की. उनके पास कुल 2.9 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
4.अख्तरुल ईमान

अमौर सीट पर AIMIM के अख्तरुल ईमान (AKHTARUL IMAN) ने रिकॉर्डतोड़ वोट से जीत दर्ज की है. उन्होंने जेडीयू के सबा जफर को 38,928 वोटों से हराया. ईमान ने ग्रेजुएशन किया है. हलफनामे के अनुसार, उनके पास 1.3 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
5.गुलाम सरवर

बायसी विधानसभा चुनाव में गुलाम सरवर (GHULAM SARWAR) एक बार फिर जीत का परचम लहराया है. उन्होंने बीजेपी के विनोद कुमार को 27,251 वोट से पटकनी दी. गुलाम सरवर ने स्नातक की है. उनकी नेटवर्थ 1.6 करोड़ रुपये है.