Advertisement

Bihar Chunav Result 2025: मैदान में उतरे 5 सबसे गरीब प्रत्याशी कौन हैं? जानिए इनकी कुल नेटवर्थ कितनी है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मोजाहिद आलम सिर्फ ₹1,000 और शत्रुघ्न वर्मा सबसे गरीब प्रत्याशियों में शामिल हैं. इसके अलावा, सुनील कुमार चौधरी ने शून्य संपत्ति घोषित की है. इसी के साथ, आइए हम आपको मैदान में खड़े 5 सबसे गरीब उम्मीदवारों के बारे में बताते हैं.

Pragya Bharti | Nov 14, 2025, 11:06 AM IST

1.Poorest Candidated of Bihar Assembly Elections 2025

Poorest Candidated of Bihar Assembly Elections 2025
1

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की चुनावी रणभूमि में जहां कई उम्मीदवार करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, वहीं कुछ ऐसे उम्मीदवार भी हैं जो बेहद सीमित साधनों के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के चुनाव में ऐसे कई उम्मीदवार शामिल हैं, जिनकी घोषित संपत्ति हजारों या कुछ मामलों में तो शून्य तक है. ये आंकड़े बिहार की राजनीति में धनबल और जनबल के बीच के बड़े अंतर को दर्शाते हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मैदान में उतरे 5 सबसे गरीब उम्मीदवारों की जानकारी दी गई है.

Advertisement

2.Mojahid Alam

Mojahid Alam
2

चुनावी रणभूमि में शामिल सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के  मोजाहिद आलम दरभंगा सीट से लड़ रहे हैं. उनकी कुल घोषित संपत्ति लगभग ₹1,000 है. ADR रिपोर्ट के अनुसार, इन्हें शून्य संपत्ति वाले उम्मीदवारों को छोड़कर, सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में से एक माना गया है.

3.Shatrudhan Varma

Shatrudhan Varma
3

पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया पार्टी के प्रत्याशी शत्रुघ्न वर्मा, जो कि बाढ़ सीट से अपना दमखम लहरा रहे हैं. ये भी मोजाहिद आलम के साथ संयुक्त रूप से सबसे गरीब उम्मीदवारों में से हैं, जिनकी घोषित संपत्ति महज ₹1,000 है.

4.Pankaj Kumar Ram

Pankaj Kumar Ram
4

निर्दलीय पार्टी से चुनावी मैदान में उतरे पंकज कुमार राम इस बार बेनीपट्टी सीट से खड़े हैं. निर्दलीय प्रत्याशी होने के बावजूद, ये बड़े दलों के उम्मीदवारों को चुनौती देने के लिए मैदान में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल घोषित संपत्ति लगभग ₹2,000 रुपये है. 

5.Suresh Rajvanshi

Suresh Rajvanshi
5

सुरेश राजवंशी वजीरगंज सीट से लड़ रहे हैं, जो कि मूलनिवासी समाज पार्टी (MSP) से हैं. उनकी कुल घोषित संपत्ति लगभग ₹1,100 है. ये उम्मीदवार भी बहुत मामूली संपत्ति के साथ चुनावी संघर्ष में शामिल हैं, जो उनकी सादगी को दर्शाता है.

6.Rajmangal Prasad

Rajmangal Prasad
6

पिपरा सीट से चुनावी जंग लड़ रहे उम्मीदवार राजमंगल प्रसाद निर्दलीय पार्टी से है. इनकी संपत्ति भी काफी कम है और ये जनसमर्थन के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी कुल घोषित संपत्ति लगभग ₹2,000 रुपये है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement