Advertisement

'यह जयचंदों की करारी हार...', महुआ सीट हारने के बाद तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, PM मोदी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

महुआ सीट से हारने के बाद तेज प्रताप यादव ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता का जनादेश बताया. RJD में मौजूद जयचंदों को हार का कारण बताया और NDA की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और गठबंधन की एकता को दिया.

Latest News
'यह जयचंदों की करारी हार...', महुआ सीट हारने के बाद तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, PM मोदी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

तेज प्रताप यादव

Add DNA as a Preferred Source

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच राजनीतिक गलियारों में तेज प्रताप यादव की पहली प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बन गई है. हाल ही में उन्होंने परिवार से अलग होकर अपनी नई पार्टी जन शक्ति जनता दल बनाई और महुआ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद भी तेज प्रताप ने बेहद तीखे और आत्मविश्वासी अंदाज में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जनता का फैसला उनके लिए सर्वोपरि है और यही उनके राजनीतिक सफर की असली ताकत है. 

यह जयचंदों की करारी हार

तेज प्रताप यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम भले ही उनके पक्ष में नहीं आए हों, लेकिन इसमें जनता की जीत छिपी है. उनके मुताबिक बिहार ने साफ संदेश दिया है कि राजनीति अब परिवारवाद के सहारे नहीं चलेगी, बल्कि सुशासन, शिक्षा और पारदर्शिता अहम होंगी. इसी दौरान उन्होंने अपने ही दल के कुछ नेताओं पर सीधा हमला करते हुए कहा कि 'यह जयचंदों की करारी हार है.' तेज प्रताप ने दावा किया कि कुछ लोगों ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए RJD को भीतर से कमजोर किया, जिसका असर पूरे चुनाव पर पड़ा. उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया और इसका परिणाम यह हुआ कि तेजस्वी यादव की रणनीति फेल हो गई. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जनता का प्रेम उनके साथ है और यही उनकी सबसे बड़ी जीत है. 


यह भी पढ़ें: Bihar Election Result: बिना नीतीश NDA 122 पार, क्या सुशासन बाबू के बगैर सरकार बनाएगी BJP? समझें नए समीकरण


NDA की एकजुटता और नेतृत्व ने लोगों का भरोसा जीता

एनडीए की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान की रणनीति को इसका कारण बताया. उन्होंने कहा कि NDA की एकजुटता और नेतृत्व ने लोगों का भरोसा जीता है और वह इस जनादेश का सम्मान करते हैं. तेज प्रताप ने कहा कि महुआ की जनता से किए गए वादों को निभाने की कोशिश वे जारी रखेंगे, चाहे वे विधायक हों या नहीं. उनका दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला रहेगा और वे रचनात्मक भूमिका में रहकर जनता की आवाज उठाते रहेंगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement