Advertisement
हिंदी न्यूज़बिहार चुनाव 2025

Bihar Election 2025: कनपटी पर कट्टा रखकर RJD ने छीना CM पद… आरा में पीएम मोदी ने महागठबंधन पर कसा तंज, देखें Video

Bihar Election 2025: आरा की जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि RJD ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय कराया.

Latest News
Bihar Election 2025: कनपटी पर कट्टा रखकर RJD ने छीना CM पद… आरा में पीएम मोदी ने महागठबंधन पर कसा तंज, देखें Video

पीएम मोदी

Add DNA as a Preferred Source

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आरा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन, खासकर राजद और कांग्रेस पर करारा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कराया. उन्होंने जनता से अपील की कि वे “जंगल राज” की वापसी को रोकें और एनडीए के विकास मॉडल को वोट दें. 

यह गठबंधन एक-दूसरे का दुश्मन बन जाएगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने आरा की सभा में कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि आरजेडी के किसी उम्मीदवार को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए, लेकिन राजद ने दबाव डालकर यह पद छीन लिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही उनके बीच इतनी कड़वाहट है, चुनाव के बाद तो यह गठबंधन एक-दूसरे का दुश्मन बन जाएगा. 

एनडीए का घोषणापत्र “ईमानदार और दूरदर्शी

प्रधानमंत्री ने कहा कि, “हमारा संकल्प है कि बिहार का युवा बिहार में ही काम करेगा, और बिहार का नाम रोशन करेगा.” पीएम मोदी ने एनडीए के घोषणापत्र को “ईमानदार और दूरदर्शी” बताते हुए कहा कि हर योजना बिहार के तेज विकास को समर्पित है. मोदी ने विपक्ष के घोषणापत्र को “झूठ और धोखे का दस्तावेज” करार दिया और कहा कि “जंगलराज वाले अब भी लोगों को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता सब समझती है.” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस बार एनडीए को रिकॉर्ड मतों से जिताएं ताकि “जंगल राज” के नेताओं को हमेशा के लिए सबक सिखाया जा सके. 


यह भी पढ़ें: आज 'CMS-03' सैटेलाइट होगी लॉन्च, नेवी के लिए होगा गेमचेंजर, पाकिस्तानी गतिविधियों पर स्पेस से रखी जाएगी नज़र


सिख दंगों का मुद्दा भी उठाया

इस सभा के दौरान मोदी ने 1984 के सिख दंगों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, 1 और 2 नवंबर 1984 को कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार कराया था. आज भी वे उन्हीं दोषियों को अपनी पार्टी में सम्मान दे रहे हैं.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद, दोनों को अपने पापों का कोई पछतावा नहीं है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement