बिहार चुनाव 2025
Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वह 91 सीटों पर जीत रही है. वहीं, उसकी सहयोगी JDU की सीटों में भी बढ़ोतरी हुई है.
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Result 2025) की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है. एनडीए को 202 सीटों पर प्रचंड जीत मिल रही है. बीजेपी 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. एनडीए को मिले इस जनादेश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन आया है. पीएम मोदी ने इसे सुशासन और विकास की जीत बताते हुए बिहार की जनता का आभार जताया है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "यह सुशासन, विकास, जन-कल्याण की भावना और सामाजिक न्याय की जीत हुई है. बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है. यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा."
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं NDA के सभी कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया. उन्होंने जनता के बीच जाकर विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का जवाब दिया.
सुशासन की जीत हुई है।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2025
विकास की जीत हुई है।
जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है।
सामाजिक न्याय की जीत हुई है।
बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें…
बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 का है. एनडीए ने इससे कहीं ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. हालांकि, इसका फैसला विधायक दल की बैठक में होगा कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से