Advertisement
हिंदी न्यूज़बिहार चुनाव 2025

Bihar Election 2025: 8 घंटे चली बैठक के बाद भी NDA में असमंजस, मांझी और कुशवाहा पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद गहराए हैं. आठ घंटे की बैठक के बाद भी सहमति नहीं बनी. मांझी और कुशवाहा की सीटों पर आज बड़ा फैसला संभव है.

Latest News
Bihar Election 2025: 8 घंटे चली बैठक के बाद भी NDA में असमंजस, मांझी और कुशवाहा पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

Bihar Election 2025

Add DNA as a Preferred Source

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सभी दल सीट बंटवारे के अंतिम फॉर्मूले को तय करने में जुटे हैं. एनडीए और महागठबंधन दोनों ही खेमों में मान-मनौव्वल का दौर जारी है. जहां एक ओर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर मतभेद बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन में भी असंतोष की खबरें हैं. 

मैराथन बैठक के बावजूद सीट बंटवारे पर सहमति नहीं

एनडीए में शनिवार को करीब आठ घंटे तक चली मैराथन बैठक के बावजूद सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन सकी. बताया जा रहा है कि दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के आवास पर यह बैठक हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), जेडीयू (JDU) नेता संजय झा और सांसद ललन सिंह भी मौजूद थे. सूत्रों की माने तो, बैठक में करीब 60 सीटों पर चर्चा हुई, लेकिन अंतिम फैसला अब तक टल गया है. 

घटक दलों में नाराजगी 

सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान के साथ सीटों पर समझौते के बाद अब जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) और उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) असंतुष्ट नजर आ रहे हैं. मांझी को बीजेपी की ओर से सात सीटों का ऑफर दिया गया है, जबकि उनकी पार्टी ‘हम’ (HAM) दस सीटों की मांग कर रही है. वहीं, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को चार सीटों की पेशकश की गई, लेकिन वे सात सीटों से कम पर तैयार नहीं हैं. 

बताया जा रहा है कि मांझी और कुशवाहा दोनों ने शनिवार को जेपी नड्डा से अलग-अलग मुलाकात की, लेकिन बैठकें बेनतीजा रहीं. अब आज दोनों नेताओं को लेकर बड़ा फैसला होने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच, जेडीयू ने करीब 30 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को हरी झंडी दे दी है. 


यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा ऐलान, इन सीटों पर AIMIM उतारेगी प्रत्याशी, ये रही लिस्ट


महागठबंधन में भी फंसा है मामला 

वहीं, महागठबंधन में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुकेश सहनी और वामदलों ने सीटों को लेकर नाराजगी जताई है. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं ताकि सीटों पर आखिरी सहमति बनाई जा सके. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement