बिहार चुनाव 2025
Bihar Election 2025: महागठबंधन ने आधिकारिक तौर पर तेजस्वी यादव को बिहार में सीएम उम्मीदवार और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस घोषित कर दिया है. संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चुनावी जंग और तेज हो गई है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने बड़ा फैसला लेते हुए तेजस्वी यादव को आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है. पटना में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक गहलोत ने उनके नाम की घोषणा की. इसी के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस बनाया गया है. इस ऐलान के बाद महागठबंधन के समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हम अमित शाह और उनकी पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि आपके गठबंधन का सीएम चेहरा कौन है. उन्होंने महाराष्ट्र के हालिया उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव लड़ाई के दौरान मुख्यमंत्रित्व की स्थिति बदल जाती है. गहलोत ने देश और राज्य में बनते हालात को गंभीर बताते हुए कहा कि किसान, मजदूर और आम जनता बदलाव की उम्मीद कर रही है.
VIDEO | Patna: Congress leader Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) announces Vikassheel Insaan Party chief Mukesh Sahani as the Deputy CM face of Mahagathbandhan for Bihar Assembly Polls. #BiharElection2025 #BiharElectionsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) October 23, 2025
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/5SEcrZkdUA
मंच पर तेजस्वी यादव के साथ CPI-ML के दीपांकर भट्टाचार्य, VIP के मुकेश सहनी और कांग्रेस की ओर से अशोक गहलोत मौजूद थे. मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी ने हमारी पार्टी और विधायकों को तोड़ा, लेकिन अब महागठबंधन के साथ खड़े होकर बिहार में सरकार बनाकर बीजेपी को राज्य से बाहर करेंगे.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं सतीश जारकीहोली! CM सिद्धारमैया के बेटे ने किया बड़ा इशारा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि INDIA गठबंधन एकजुट है और बिहार में हमारी ही सरकार बनेगी. दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि इस बार महागठबंधन में सात दल शामिल हैं. उन्होंने जोर देकर कहा, "बदलो सरकार, बदलो बिहार." अशोक गहलोत ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र खतरे में है और लोग बदलाव चाहते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.