Advertisement

Bihar Exit Poll 2025: 6 एग्जिट पोल्स में NDA की वापसी का अनुमान, क्या फिर से CM बनेंगे नीतीश कुमार?

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है. ऐसे में पोल सर्वेक्षकों ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अनुमान जारी करना शुरू कर दिया है. जानें एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का लगाया गया अनुमान...

Latest News
Bihar Exit Poll 2025: 6 एग्जिट पोल्स में NDA की वापसी का अनुमान, क्या फिर से CM बनेंगे नीतीश कुमार?

Bihar Exit Poll 2025

Add DNA as a Preferred Source

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है. ऐसे में पोल सर्वेक्षकों ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अनुमान जारी करना शुरू कर दिया है जिसमें JDU के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस के स्पष्ट बढ़त दी गई है और राजद और कांग्रेस वाले महागठबंधन के दूसरे स्थान पर रहने का अनुमान लगाया गया है. आगे जानें एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है-

पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल 

पहला अनुमान पीपुल्स पल्स ने लगाया है जिसमें एनडीए के लिए 133-159 सीटों की भविष्यवाणी की गई है, वहीं महागठबंधन को 75-101 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा जन सुराज पार्टी को 0-5 और अन्य को 2-8 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. 

पीपुल्स इनसाइट ने क्या जताया अनुमान?

पीपुल्स इनसाइट ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए भी पार्टीवार अनुमान बताया है. इसमें एनडीए में भाजपा को 68-72 सीटें, जेडीयू को 55-60 सीटें, लोजपा को 9-12 सीटें, HAM को 1-2 सीटें, आरएलएम को 0-2 सीटें जीतने का अनुमान है. वहीं महागठबंधन की राजद को 65-72 सीटें, कांग्रेस को 9-13 सीटें, लेफ्ट पार्टी को 11-14 सीटें, वीआईपी को 2-3 सीटें और आईआईपी 0-0 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

JVC का एग्जिट पोल

JVC एग्जिट पोल्स में भी NDA की सरकार बनती नज़र आ रही है. NDA के खाते में 135 से 150 सीटें जाती दिख रही हैं. वहीं, महागठबंधन के खाते में 88 से 103 सीटें जाती दिख रही हैं. अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं.

मैट्रीज़ का एग्जिट पोल

Matrize एक एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनती नज़र आ रही है. मैट्रीज़ ने NDA को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. मैट्रीज़ ने एनडीए के लिए 48 फीसदी वोट का अनुमान लगाया है. वहीं, महागठबंधन के लिए 37 प्रतिशत वोटों का अनुमान है. महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है.

यहां देखें किस सर्वे में किस गठबंधन को कितनी सीटें मिलने का अनुमान-

मैट्रीज़-
एनडीए : 147-167
महागठबंधन: 70-90
जेएसपी: 5
अन्य: 10

पीपल्स पल्स-
एनडीए: 133-159
महागठबंधन: 75-101
जेएसपी: 0-5
अन्य: 2-8

भास्कर-
एनडीए: 145-160
महागठबंधन: 73-91
जेएसपी:-
अन्य: 5-10

पीपल्स इनसाइट-
एनडीए: 133-148
महागठबंधन: 87-102
जेएसपी: 0-2
अन्य: 3-6

जेवीसी-
एनडीए: 135-150
महागठबंधन: 88-103
जेएसपी:-
अन्य: 3-7

पी-मार्क-
एनडीए: 142-162
महागठबंधन: 80-98
जेएसपी: 1-4
अन्य: 0-3

बता दें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में हो रहा है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था जिसमें 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान भी समाप्त हो गया है जिसमें शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान हुआ है.  मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी जिसके बाद चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे जारी करेगा.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों ने सभी एग्ज़िट पोल्स को गलत साबित कर दिया था. 10 एनडीए को कुल 125 सीटें मिलीं थी, जिनमें भाजपा को 74, जेडीयू को 43, हम को 4 और वीआईपी को 4 सीटें मिलीं. वहीं महागठबंधन को 110 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. इसमें आरजेडी ने 75, कांग्रेस ने 19, सीपीआई (एमएल) ने 12, सीपीआई और सीपीएम ने 2-2 सीटें जीतीं थीं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement