Advertisement

Bihar Election 2025: दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड तोड़ मतदान, 68.79% वोट के साथ बिहार ने बनाया इतिहास

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर रिकॉर्ड मतदान हुआ. महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस फेस में पहले चरण के 65.08% रिकॉर्ड को भी पार कर गया.

Latest News
Bihar Election 2025: दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड तोड़ मतदान, 68.79% वोट के साथ बिहार ने बनाया इतिहास

बिहार में दूसरे चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान (Image- ANI)

Add DNA as a Preferred Source

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहा, किसी भी मतदान केंद्र को स्थानांतरित नहीं करना पड़ा. मतदाताओं में खासकर महिलाओं का उत्साह देखने लायक था. इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए. चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 45,399 मतदान केंद्रों पर 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 41 पुरुष, 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिलाएं और 943 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे. 

पहले चरण के 65.08% रिकॉर्ड को भी पार कर गया

दूसरे चरण में 68.79% मतदान दर्ज किया गया, जो पहले चरण के 65.08% रिकॉर्ड को भी पार कर गया. चुनाव आयोग ने बताया कि, अभी भी कुछ बूथ से आंकड़े आने बाकी है. हालांकि, यह आंकड़ा चुनाव आयोग के अनुसार, यह बिहार के चुनावी इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग में से एक है. महिला मतदाताओं ने इस बार विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभाई. पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 69.04 रहा, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 61.56 रहा. पहले और दूसरे चरण को मिलाकर बिहार में अब तक का सबसे ऊंचा मतदान दर्ज हुआ है, जो जनता के लोकतंत्र के प्रति बढ़ते विश्वास को दिखाता है. अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत 14 नवंबर को खुलने वाली ईवीएम के नतीजों पर टिकी है. 


यह भी पढ़ें: Delhi Blast: परिजनों को मिलेंगे 10 लाख रुपये, लाल किला ब्लास्ट पीड़ितों के लिए CM रेखा गुप्ता ने किया मुआवजे का ऐलान


क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े 

बंपर वोटिंग के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में मतदान किसी अप्रत्याशित नतीजे की ओर इशारा कर सकता है. अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हैं. एग्जिट पोल के आंकड़े के अनुसार बिहार में एनडीए की सरकार बनने की संभावना दिख रही है. बताते चलें, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement