बिहार चुनाव 2025
Bihar Chunav First Phase Voting: बिहार में पिछले चुनाव के मुकाबले बंपर वोटिंग हुई है. शाम 5 बजे तक ही वोटिंग 60 प्रतिशत के आंकड़े क्रॉस कर गई. सबसे ज्यादा बेगुसराय में 67.31 मतदान हुआ.
Bihar Election First Phase Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है. पहल चरण के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले गए. 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण में 64.66 फीसदी मतदान हुआ. जो पिछले चुनाव से करीब 5% अधिक था. 2020 में 121 सीटों पर कुल 55.81 फीसदी मतदान हुआ था.
चुनाव आयोग के शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, बेगसुराय में रिकॉर्डतोड़ सबसे ज्यादा वोटिंग हुई, जहां इस लोकतंत्र के पर्व में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. बेगुसराय में 67.31 मतदान हुआ है. पटना 55.02%, भोजपुर 53.24%, बक्सर 55.10%, दरभंगा 58.38%, खगड़िया 60.65%, गोपालगंज 64.96%, लखीसराय 62.76%, मधेपुरा 65.74%, मुजफ्फरपुर 64.63%, मुंगेर 54.90% और नालंदा 57.58%, सहरसा में 62.65%, समस्तीपुर में 66.65%, सारण में 60.90%, शेखपुरा में 52.36%, सीवान में 57.41% और वैशाली में 59.45% प्रतिशत मतदान हुआ.
पहले चरण में इन दिग्गजों की किस्मत EVM में बंद
चुनाव आयोग ने अभी फाइनल डेटा नहीं जारी किया है. इस चरण में कितने लोगों वोट डाले, लेकिन 18 जिलों की 121 सीटों पर 3 करोड़ से अधिक मतदाता रजिस्टर्ड थे. जिनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और थर्ड जेंडर शामिल थे.
'नई व्यवस्था आने जा रही'
जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में नई व्यवस्था आने जा रही है. इस बार हुई सबसे ज्यादा वोटिंग ने बतला दिया कि जनता बदलाव चाहती है. PK की जनसुराज इस बार पूरे जोरशोर से मैदान में उतरी थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.