Advertisement

जितना लगाना था लगा लिया जोर, आज शाम थम जाएगा शोर, चिराग पासवान ने बताया 200 प्लस सीटों का गणित

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का भोंपू पूरी तरीके से बंद हो जाएगा. अंतिम दिन एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है.

Latest News
जितना लगाना था लगा लिया जोर, आज शाम थम जाएगा शोर, चिराग पासवान ने बताया 200 प्लस सीटों का गणित

Phase 2 campaign

Add DNA as a Preferred Source

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है और दूसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार भी आज शाम थम जाएगा. अंतिम दिन एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है. आज सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और तेजस्वी यादव समेत कांग्रेस के नेता जनसभाएं कर रहे हैं. महागठबंधन के नेता और सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन भी है.  37वें जन्मदिन पर राजद कार्यालय में 37 पाउंड का केक कटेगा. वहीं अंतिम चरण के आखिरी प्रचार वाले दिन चिराग पासवान भी पीछे नहीं हट रहे हैं. 

प्रचार के आखिरी दिन मंदिरों के दौरे पर चिराग

बिहार चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चिराग पासवान ने मंदिरों का दौरा करते हुए कहा कि इस बार एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा और नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे. दरअसल आज यानी दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान अपनी राजनीतिक रणनीति, पारिवारिक रिश्तों और निजी जीवन पर खुलकर बात की है. साथ ही साथ दावा भी किया है कि NDA राज्य में 200 से ज्यादा सीटें जीतकर एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है. 

चिराग ने कहा मै मेरे पापा की तरह नहीं हूं

चिराग ने कहा, 'मैं एक आशावादी और धार्मिक व्यक्ति हूं. मेरा स्ट्राइक रेट पहले लगभग 100 प्रतिशत रहा है और उम्मीद है इस बार भी वैसा ही रहेगा.' उन्होंने कहा, 'मैं अपने पिता रामविलास पासवान से अलग बहुत आस्तिक हूं. पापा नास्तिक थे, लेकिन मैं भगवान में गहरा विश्वास रखता हूं. मेरे माथे पर लंबा टीका, हाथों में कलावा और अंगूठियां इसी आस्था की निशानी हैं. जिंदगी में जो कुछ हुआ, उसने मुझे और ज्यादा धार्मिक बना दिया.' तेजस्वी यादव की बात करें तो आज अंतिम दिन अरवल, रोहतास, औरंगाबाद औऱ जहानाबाद में रैलियां करेंगे। हेलीकॉप्टर से वे एक दिन में 17-18 रैलियां करते हैं. 

परिवार में चल रही खटास पर बोले चिराग

परिवार में चल रही कलह और चाचा पशुपति पारस से टूटे रिश्ते पर उन्होंने कहा' अब वह रिश्ता कभी नहीं जुड़ पाएगा. शादी को लेकर भी उन्होंने कहा कि 'शादी अभी दूर-दूर तक नहीं है. अभी मुझे बहुत कुछ करना है. परिवार की जिम्मेदारी है, पार्टी की जिम्मेदारी है, बिहार की जिम्मेदारी है. व्यक्तिगत जीवन के लिए अब समय नहीं बचा है.' मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पुराने मतभेदों पर उन्होंने कहा, 'पिछले चुनाव की खटास अब खत्म हो चुकी है. दोनों तरफ से प्रयास हुए और जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरे घर आए, तो सब कुछ साफ हो गया. मैंने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement