Advertisement

बिहार चुनाव के नतीजों ने तोड़ दिया पप्पू यादव का दिल, बोले 'अब जनता से कुछ नहीं कहूंगा'

बिहार चुनाव 2025 के परिणाम महागठबंधन को हैरान कर देने वाले हैं. अब इन परिणामों पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का भी बयान सामने आ गया है. पप्पू यादव ने कहा है कि ये नतीजे से बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.

Latest News
बिहार चुनाव के नतीजों ने तोड़ दिया पप्पू यादव का दिल, बोले 'अब जनता से कुछ नहीं कहूंगा'

Bihar Assembly Election Result

Add DNA as a Preferred Source

बिहार चुनाव 2025 के चुनावी परिणामों से लगभग ये तय हो जाता है कि इस बार का चुनाव एनडीए जीत चुकी है. खबरे लिखें जाने के समय तक के रुझानों को देखा जाए तो एनडीए 208 सीटों पर आगे बनी हुई है. इन रुझानों ने राजनीतिक महौल को गर्म कर दिया है. निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हमें इसे स्वीकार करना पड़ेगा. यह बिहार के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है."

मै जनता है कुछ नहीं कह सकता 

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों पर पप्पू यादव ने कहा है कि ,"मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है…” रुझानों के अनुसार देखा जोए तो ये भी हो सकता है कि फाइनल रिजल्ट में एनडीए दोहरा शतक ठोक दें. बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 121 सीटों का है लेकिन एनडीए इससे काफी आगे दिखाई दे रहा है. वहीं महागठबंधन अपने पिछले प्रदर्शन से भी पीछे होता दिख रहा है. 

पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद से ही एनडीए आगे

अगर देखा जाए तो सुबह 8 बजे से ही पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद एनडीए आगे चल रहा था. महागठबंधन के लिए यह रुझान झटका देने वाले हैं. पिछली बार की सबसे बड़ी पार्टी रही लेकिन इस बार आरजेडी 30 से कम सीटों पर ही सिमटती हुई नजर आ रही है. कांग्रेस भी कमजोर कड़ी साबित होती दिख रही है और पांच सीट पर बढ़त बनाना भी मुश्किल है. दूसरी तरफ महागठबंधन में शामिल "सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी का खाता भी नहीं खुल रहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement