
डिजिटल जर्नलिज्म में 12 साल का अनुभव. वर्तमान में डीएनए हिंदी लीड के तौर पर कार्यरत. लिखने, एडिटिंग, स्क्रिप्टिंग और वीडियो प्रोडक्शन में माहिर हैं. सीखने-सिखाने में खूब आनंद लेती हैं. एक्सप्लेनर्स इनका पसंदीदा फॉर्मैट है और जेंडर ईशूज़ को लेकर संजीदा हैं. स्टील सिटी भिलाई से ताल्लुक रखने वाली कुसुम UGC NET क्वालिफाइड हैं. उन्होंने BHU से पत्रकारिता की डिग्री ली है. पत्रकारिता से पहले उन्होंने गणित और कम्प्यूटर साइंस में BSc की है. उनकी स्कूली पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई है. डीएनए हिंदी से पहले उन्होंने दी लल्लनटॉप, न्यूज़ 18, एनडीटीवी और भास्कर डॉट कॉम में काम किया.
दी लल्लनटॉप के ऑडनारी डेस्क पर जेंडर ईशूज़ पर लिखा, एडिट डेस्क पर काम किया, वीडियो स्क्रिप्टिंग और प्रोडक्शन का काम सीखा, इंटर्न्स और फ्रेशर्स को ट्रेन करने की जिम्मेदारी निभाई. न्यूज़ 18 में होम पेज संभाला, शिफ्ट हेड की भूमिका निभाई जिसमें देश-दुनिया के साथ-साथ लगभग हर सेग्मेंट पर काम किया. एनडीटीवी में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम किया. भास्कर डॉट कॉम में रायपुर हाइपरलोकल डेस्क पर काम किया. इन सभी संस्थानों में वेबसाइट ट्रैफिक ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
फुल टाइम जॉब से ब्रेक लेकर साल 2022 से 2025 तक बतौर फ्रीलांस राइटर और कंसल्टेंट भी काम किया. जोश टॉक्स के जोश मनी यूट्यूब चैनल के लिए जब डी मैट, नव मंगल जैसे शोज़ लिखे. इन शोज़ को लिखते हुए शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड्स को समझने का मौका मिला. इसी दौरान news18 की वेबसाइट के लिए बतौर कंसल्टेंट बिजनेस डेस्क पर काम किया. इसके बाद रफ्तार मीडिया से बतौर कंसल्टेंट जुड़ी और यहां टीम लीड के तौर पर काम किया.