Advertisement

Zee Opinion Poll: जानिए पूर्वांचल में कौन पड़ेगा 'भारी', योगी या अखिलेश?

Uttar Pradesh Elections: Zee News-DesignedBox ने मिलकर उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. इस पोल का सैंपल साइज 11 लाख है.

Zee Opinion Poll: जानिए पूर्वांचल में कौन पड़ेगा 'भारी', योगी या अखिलेश?

Image Credit- DNA

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर पूर देश की नजर है. इस चुनाव से पहले Zee News और DesignedBox ने मिलकर उत्तर प्रदेश में ओपिनियन पोल किया, जिसका सैंपल साइज 11 लाख है. इस ओपिनियन पोल का मार्जिन ऑफ एरर (Margin of Error) 4 फीसदी है. Zee News-DesignedBox द्वारा यह ओपिनियन पोल 6 से 17 जनवरी के बीच किया गया है. पूर्वांचल के 17 जिलों में 102 सीटें हैं.

वोट शेयर में भाजपा और सपा दोनों को मुनाफा

Zee News-DesignedBox के ओपिनियन पोल के अनुसार, वोट शेयर में भाजपा और सपा दोनों को ही फायदा हो सकता है. भाजपा को यहां 39 फीसदी वोट मिल सकता है जबकि सपा को 36 फीसदी वोट मिल सकता है. बसपा को 11 फीसदी वोट, कांग्रेस को 8 फीसदी वोट और अन्य दलों को 6 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

पढ़ें- Zee Opinion Poll: बुंदेलखंड में BSP का वोट बैंक खिसका, जानिए BJP और SP को कितना फायदा?

पार्टी 2017 का वोट शेयर ओपिनियन पोल ( वोट शेयर) फायदा / नुकसान
भाजपा 35 फीसदी 39 फीसदी 4 फीसदी का फायदा
सपा 22 फीसदी 36 फीसदी 14 फीसदी का फायदा
बसपा 24 फीसदी 11 फीसदी 13 फीसदी का नुकसान
कांग्रेस 5 फीसदी 8 फीसदी 3 फीसदी का फायदा
अन्य 14 फीसदी 6 फीसदी 8 फीसदी का नुकसान

किसे मिलेंगी कितनी सीटें?

Zee News-DesignedBox के ओपिनियन पोल के अनुसार, पूर्वांचल में भाजपा को नुकसान हो सकता है. पूर्वांचल में भाजपा को 53-59 सीटें मिल सकती है. यहां सपा को 39-45 सीटें मिल सकती हैं. बसपा को महज 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं.

पार्टी 2017 में सीटें ओपिनियन पोल के अनुसार सीटें फायदा-नुकसान
भाजपा 69 53-59 10-16 नुकसान
सपा 13 39-45 26-32 फायदा
बसपा 8 2-5 3-6 नुकसान
कांग्रेस 1 1-2 0-1 फायदा

मुख्यमंत्री के रूप में कौन पसंद

ओपिनियन पोल के अनुसार, पूर्वांचल में योगी आदित्यनाथ को लोगों को सीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है. 48 फीसदी लोगों को योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया है. 35 फीसदी लोगों ने अखिलेश यादव पर भरोसा जताया है. 9 फीसदी लोगों ने मायावती को जबकि 4 फीसदी लोगों ने प्रियंका गांधी व इतने ही लोगों ने अन्य नेताओं को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है.

पढ़ें- UP Elections: Aparna Yadav के भाजपा में शामिल होने से CM योगी खुश, कही बड़ी बात

पढ़ें- Gorakhpur से चुनाव लड़ रहे CM Yogi, क्या कह रही है जनता? देखें ग्राउंड रिपोर्ट

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement