Advertisement

Zee Opinion Poll: बुंदेलखंड में बीजेपी को मिल सकती है बढ़त, जानिए सपा-बसपा का हाल 

Zee News ने Design Boxed के साथ देश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है.

Latest News
Zee Opinion Poll: बुंदेलखंड में बीजेपी को मिल सकती है बढ़त, जानिए सपा-बसपा का हाल 

bundelkhand

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले लोगों का सियासी गणित आसान बनाने के लिए Zee News ने Design Boxed के साथ देश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. शुक्रवार को जारी फाइनल ओपिनियन पोल में बुंदेलखंड में बीजेपी के वोट शेयर में सपा के मुकाबले बढ़ोतरी दिखाई दे रही है. 

बुंदेलखंड में 19 सीट और 7 जिले हैं. इस इलाके में जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट जिले शामिल हैं. वीआईपी सीटों में हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा शामिल हैं.

फाइनल ओपिनियन पोल में बुंदेलखंड में बीजेपी का वोट शेयर 49 प्रतिशत दिखाई दे रहा है. इससे पहले 19 जनवरी को जारी ओपिनियन पोल में बीजेपी को 59 प्रतिशत वोट शेयर  मिलता नजर आ रहा था. यानी फाइनल ओपिनियन पोल में बीजेपी को 10 प्रतिशत वोट का नुकसान होता नजर आ रहा है इसके बावजूद बीजेपी बढ़त हासिल करने में कामयाब हो सकती है. 

फाइनल ओपिनियन पोल में समाजवादी पार्टी को 21 प्रतिशत, बसपा को 19 प्रतिशत, कांग्रेस को 5 और अन्य को 6 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिखाई दे रहा है. वहीं सीटों की बात करें तो बीजेपी को 17 से 19 सीटें, सपा को 0 से 1 सीट मिलती नजर आ रही है. बसपा, कांग्रेस और अन्य को एक भी सीट के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. 

Zee Opinion Poll: मध्य यूपी में बीजेपी को बहुमत के आसार, जानिए कैसे खिसक सकता है सपा-बसपा का वोट बैंक


बुंदेलखंड कुल 19 सीट 

2017 में बीजेपी को मिली थी 19 सीट 
सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य का खाता नहीं खुला था 

UP Election 2022: अवध क्षेत्र में कौन किस पर भारी, जानें ओपिनियन पोल क्या कहते हैं

2017 में बुदेलखंड में किस पार्टी को कितना वोट शेयर? 

BJP का वोट शेयर 46 फीसदी 

सपा का वोट शेयर 16 प्रतिशत 

कांग्रेस का 9 प्रतिशत 

बीएसपी का 22 प्रतिशत 

अन्य 7 फीसदी 

UP Election 2022: पूर्वांचल की 102 सीटों का क्या है हाल, जानें क्या कह रहे ओपिनियन पोल


इस बार सीएम की पसंद 
योगी आदित्यनाथ 54 प्र​तिशत 

अखिलेश यादव 20 प्रतिशत 

मायावती 17 प्रतिशत 

प्रियंका गांधी 5 प्रतिशत 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement